WhatsApp: एप इंटरफेस में प्लेटफार्म ने किया बड़ा बदलाव, डिजाइन से लेकर कलर तक बदला

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 25 Oct 2023 05:22 PM IST
सार

WhatsApp ने हाल ही में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पासवर्ड-रहित पासकी सुविधा को रोल आउट करने की घोषणा की है। इस सुविधा को नए सिक्योरिटी फीचर के तौर पर पेश किया गया है।

विज्ञापन
WhatsApp Refreshing Interface Update Introduces for iOS Users know details in hindi
WhatsApp - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (WhatsApp) ने आईओएस यूजर्स के लिए नया एप इंटरफेस अपडेट जारी कर दिया है। नए अपडेट में यूजर्स को नए आइकन्स और कलर्स के साथ डिजाइन में भी बदलाव मिलेगा। अपडेट को बीटा यूजर्स के लिए पेश किया गया है। कंपनी आने वाले हफ्तों में iOS 23.21.1.70 अपडेट को अपने सभी यूजर्स के लिए रोल आउट करने वाली है। चलिए जानते हैं नए अपडेट में मिलने वाले बदलाव के बारे में...

    नए व्हाट्सएप अपडेट में क्या मिलेगा नया?

    कंपनी नए अपडेट के साथ पूरे एप इंटरफेस को बदलने वाली है। इसमें एप के मुख्य टिंट कलर को नए रूप में पेश करना शामिल है। कंपनी ने एप में नया ग्रीन कलर शामिल किया है। नए कलर के साथ एप के आइकन पहले से ज्यादा ब्राइट और हाइलाइट तरीके से दिखेंगे। यानी कंपनी ने एप इंटरफेस को आकर्षक लुक में पेश किया है।

    विज्ञापन

    अन्य बदलाव की बात करें तो iOS 23.21.1.70 अपडेट में एप की सेटिंग्स और चैट इंफॉर्मेशन स्क्रीन पर डिजाइन और आइकन में भी बदलाव किया गया है। यह अब पहले से ज्यादा शानदार कलर में उपलब्ध होंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें