Whatsapp New Update: व्हाट्सएप चैट पर क्लिक करके देख सकेंगे स्टेट्स, जानें कैसे करता है काम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 21 Aug 2022 01:00 PM IST
सार

Whatsapp का यह फीचर इंस्टाग्राम के फीचर की तरह काम करता है, जिसमें चैट लिस्ट से ही स्टोरी को देखा जा सकता है। इस फीचर को अगले हफ्ते तक जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन
WhatsApp New Update View Status Updates in Chat List how to use details in hindi
Whatsapp View Status Updates in Chat List - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) पर आपको अब जल्द एक और नया फीचर मिलने वाला है। व्हाट्सएप के इस फीचर्स की मदद से आप व्हाट्सएप चैट पर ही टैप करके अन्य यूजर्स का स्टेट्स देख सकेंगे। हालांकि व्हाट्सएप ने अब तक इस फीचर को जारी नहीं किया है। व्हाट्सएप का यह फीचर डेवलपमेंट मोड में है और इसकी बीटा टेस्टिंग की जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस फीचर को जारी कर दिया जाएगा। इससे पहले मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग घोषणा की थी कि WhatsApp के यूजर्स अब किसी चैट का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेंगे।

    व्हाट्सएप को ट्रेक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक व्हाट्सएप एक ओर नए फीचर पर काम कर रहा है और इसे जल्द जारी किया जा सकता है। इस फीचर में यूजर्स को कॉन्टेक्ट की चैट पर ही टैप करके की यूजर्स का स्टेट्स देखने की सुविधा मिलेगी। यानी चैट बॉक्स की प्रोफाइल में ही अन्य यूजर्स की स्टेट्स ग्लो करेगी और आप उसे यहीं से टैप करके देख सकते हैं। बता दें कि व्हाट्सएप का यह फीचर इंस्टाग्राम के फीचर की तरह काम करता है, जिसमें चैट लिस्ट से ही स्टोरी को देखा जा सकता है। WABetaInfo के अनुसार यूजर चाहे तो इस फीचर को बंद भी कर सकता है। व्हाट्सएप द्वारा इस फीचर को अगले हफ्ते तक पेश किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    मार्क जुकरबर्ग के मुताबिक, वे WhatsApp की सिक्योरिटी को अब और मजबूत करने जा रहे हैं। इसलिए व्यू वन्स फीचर में बदलाव किया जा रहा है, यूजर्स अब व्यू वन्स फीचर से भेजे गए मैसेज का स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें