whatsapp का नया फीचर्स: यूजर खुद बना सकेंगे अवतार, भेजने की सुविधा भी मिलेगी
इस नए फीचर से यूजर्स न सिर्फ अवतार को डिजाइन कर सकते हैं बल्कि वह उसे अन्य लोगों को चैट पर भेज भी सकते हैं।

विस्तार
इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप पर आपको जल्द नया फीचर मिल सकता है। WhatsApp अपने लए फीचर पर काम कर रहा है, जिसमें यूजर्स को अवतार स्टीकर को बनाने की सुविधा मिलेगी। यूजर्स न सिर्फ अवतार को डिजाइन कर सकते हैं बल्कि वह उसे अन्य लोगों को चैट पर भेज भी सकते हैं। व्हाट्सएप का यह नया फीचर्स फेसबुक और अन्य मैसेंजर एप पर भी मिलता है, जिसमें यूजर्स को अवतार डिजाइन करने की फीचर्स दिया जाता है।
व्हाट्सएप इस प्लान के साथ वीडियो कॉल में भी नए फीचर्स ऐड करने वाला है। व्हाट्सएप के अनुसार यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान मास्क लगाने की सुविधा भी मिलेगी। यानी इस अपडेट के बाद यूजर्स वर्चुअल मास्क जैसे फीचर्स को भी व्हाट्सएप पर यूज कर सकेंगे। हालांकि कंपनी अभी इन फीचर्स पर काम कर रही है, इसका अपडेट जल्द ही जारी किया जा सकता है।
व्हाट्सएप के फीचर को ट्रैक करने वाले WABetaInfo ने नए अपडेट के बारे में जानकारी दी है। WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार इस फीचर को एंड्रॉयड डिवाइस पर देखा गया है। इस फीचर में यूजर अवतार को बनाने के बाद कस्टमाइज भी कर सकेंगे, इसे अन्य लोगों से शेयर करने की सुविधा भी मिलेगी। व्हाट्सएप इस फीचर में वीडियो कॉल के दौरान यूजर अपने अवतार को मास्क भी पहला सकते हैं। इन फीचर्स के साथ व्हाट्सएप स्टेटस पर क्विक रिप्लाई वाले फीचर्स को भी जल्द ही जारी कर सकता है।
थोड़े दिन पहले ही मल्टी स्मार्टफोन अकाउंट की हुई थी चर्चा
व्हाट्सएप ने थोड़े दिन पहले ही एक ही अकाउंट को दो अलग-अलग मोबाइल से उपयोग करने की बात कही थी। यह फीचर्स यूजर्स को कई स्मार्टफोन पर अपने व्हाट्सएप अकाउंट से कनेक्ट करने और अन्य डिवाइस पर चैट हिस्ट्री को तुरंत सिंक करने की सुविधा देता है।