WhatsApp: अब व्हाट्सएप में भेज सकेंगे हाई-क्वालिटी वीडियो! आने वाला है यह कमाल का फीचर

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 02 Jul 2023 05:19 PM IST
सार

व्हाट्सएप हाई-क्वालिटी वीडियो शेयरिंग फीचर पर काम कर रहा है। यह फीचर को फिलहाल कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध किया गया है। आने वाले हफ्तों में इसे और अधिक यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
WhatsApp may soon allow users to share high quality videos know feature details in hindi
WhatsApp - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप फोटो-वीडियो शेयर करने के लिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। हाई-क्वालिटी फोटो के बाद अब व्हाट्सएप हाई-क्वालिटी वीडियो शेयरिंग फीचर पर काम कर रहा है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप प्लेटफॉर्म को जल्द ही एक नया फीचर मिलने वाला है जो यूजर्स को हाई-क्वालिटी वाले वीडियो भेजने की अनुमति देगा। WaBetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए पहले से ही उपलब्ध है।

    WaBetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप हाई-क्वालिटी वीडियो शेयरिंग फीचर पर काम कर रहा है। इस फीचर को एंड्रॉयड 2.23.14.10 के लिए व्हाट्सएप बीटा को एक कंपेटिबल अपडेट के रूप में मार्क किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि व्हाट्सएप ड्राइंग एडिटर में एक बटन जोड़ेगा।

    विज्ञापन

    इस बटन को यूजर्स हाई-क्वालिटी वीडियो भेजने के लिए इनेबल कर सकेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फीचर के बाद भी यूजर्स को अपनी ओरिजनल क्वालिटी में वीडियो भेजने की सुविधा नहीं मिलेगी, हालांकि वह पहले से बेहतर क्वालिटी में वीडियो भेज सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हाई-क्वालिटी वाली फोटो सुविधा के जैसे की किसी भी वीडियो के लिए डिफॉल्ट ऑप्शन हमेशा "स्टैंडर्ड क्वालिटी" होता है। इसलिए, जब भी कोई यूजर्स हाई-क्वालिटी के साथ एक नया वीडियो शेयर करना चाहता है, तो उसे हर बार हाई-क्वालिटी वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा।

    साथ ही, जब भी कोई यूजर्स हाई-क्वालिटी ऑप्शन का उपयोग करके वीडियो भेजता है, तो उसे बातचीत में हाई-क्वालिटी वाले वीडियो के रूप में मार्क किया जाएगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि जैसा कि हाई क्वालिटी वाली फोटो के साथ होता है, जब इस सुविधा का उपयोग करके कोई वीडियो शेयर किया जाता है तो मैसेज बबल में एक नया टैग ऑटोमेटिक रूप से जुड़ जाता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें