WhatsApp: शॉर्ट वीडियो मैसेज के लिए जारी हुआ नया टॉगल, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
whatsapp video message फीचर में यूजर्स को शॉर्ट वीडियो यानी 60 सेकेंड तक की वीडियो को मैसेज के रूप में भेजने की सुविधा मिलती है।

विस्तार
मैसेजिंग और चैटिंग के लिए यदि आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। व्हाट्सएप ने इंस्टेंट वीडियो मैसेज भेजने के लिए एक नए टॉगल को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर में यूजर्स को शॉर्ट वीडियो यानी 60 सेकेंड तक की वीडियो को मैसेज के रूप में भेजने की सुविधा मिलती है। फीचर को एप की सेटिंग में डिफॉल्ट रूप से एड कर दिया गया है।
व्हाट्सएप ने एंड्रॉयड और iOS के लेटेस्ट व्हाट्सएप बीटा अपडेट में नए फीचर को जारी कर दिया है। कंपनी ने कथित तौर पर एप की सेटिंग्स में एक नया टॉगल जोड़ा है जो यूजर्स को इस फीचर के लिए अधिक कंट्रोल देता है। व्हाट्सएप फीचर ट्रैकर WABetaInfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, iOS 23.18.1.70 के लिए व्हाट्सएप बीटा और एंड्रॉयड 2.23.18.21 अपडेट के लिए व्हाट्सएप बीटा में इंस्टेंट वीडियो मैसेजिंग फीचर के लिए एक नया टॉगल जोड़ा गया है। आने वाले दिनों में इसे और अधिक यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा।
कंपनी ने इंस्टैंट वीडियो मैसेज के लिए नए टॉगल को जारी किया है। यूजर्स सेटिंग में जाकर इस टॉगल को ऑडियो मैसेज के टॉगल से मैन्युअली बदल सकते हैं या बंद भी कर सकते हैं। बता दें कि यूजर्स यदि इस फीचर को बंद भी कर देते हैं तो भी वह अन्य यूजर्स के शॉर्ट वीडियो मैसेज प्राप्त कर सकते हैं।
- Aditya L1 Mission: पहली बार इसरो ने इस्तेमाल किया X-band, जानें क्या है यह तकनीक और कैसे करती है काम
- सेल्फी लवर्स के लिए बेस्ट हैं ये स्मार्टफोन, 50MP फ्रंट कैमरा मिलेगा
- PM Modi: साइबर अपराध को लेकर पीएम मोदी ने जताई चिंता, कहा- डार्क नेट-मेटावर्स का फायदा उठा रहे आतंकवादी संगठन
- Weekly Tech Wrap: नए फोन की लॉन्चिंग से लेकर रिलायंस AGM 2023 तक, जानें इस हफ्ते क्या रहा खास