WhatsApp: व्हाट्सएप में पेश किया सबसे काम का फीचर, अब HD में शेयर कर सकेंगे वीडियो, जानें तरीका
WhatsApp ने हाल ही में हाई क्वालिटी फोटो शेयर करने की सुविधा को भी जारी किया है। एचडी वीडियो शेयरिंग फीचर का भी काफी समय से इंतजार किया जा रहा था।

विस्तार
इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने हाई क्वालिटी में वीडियो शेयर करने की सुविधा (HD video sharing) को जारी कर दिया है। इस सुविधा को फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पेश किया गया है। कंपनी ने हाल ही में हाई क्वालिटी फोटो शेयर करने की सुविधा को भी जारी किया था। एचडी वीडियो शेयरिंग फीचर का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अब हाई क्वालिटी में वीडियो भेज सकेंगे।
कंपनी ने गुरुवार को नए एंड्रॉयड 2.23.17.74 व्हाट्सएप अपडेट को जारी कर दिया है। यदि आपको अब तक नया फीचर नहीं मिला है तो आप एप को अपडेट कर सकते हैं। नए फीचर में यूजर्स को अपने कॉन्टैक्ट के साथ हाई क्वालिटी वीडियो शेयर करने के लिए वीडियो शेयर करते समय HD का ऑप्शन मिलेगा। इस ऑप्शन की मदद से HD (720p) और SD (480p) रिजॉल्यूशन ने स्विच किया जा सकता है।
- एचडी क्वालिटी में वीडियो भेजने के लिए सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन में व्हाट्सएप को लेटेस्ट वर्जन से अपडेट करें।
- अब जिस भी व्यक्ति को आप वीडियो भेजना चाहते हैं, उसकी चैट ओपन करें। पिन वाले सिंबल से गैलरी में जाएं और वीडियो अटैच करें।
- आप सीधे कैमरा वाले सिंबल पर टैप करके की वीडियो को अटैच कर सकते हैं।
- अब आप जैसे ही वीडियो को सेंड करने के लिए सिलेक्ट करेंगे आपको एक नया ऑप्शन HD का दिखेगा। यहां से आप HD पर सिलेक्ट कर लें।
- अब सेंड आइकन पर टैप करें और वीडियो HD में सेंड हो जाएगा।