WhatsApp डेस्कटॉप पर आया कमाल का फीचर, अब कॉन्टैक्ट के नाम से सर्च कर सकेंगे ग्रुप, जानें पूरी डिटेल

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 14 Dec 2022 01:04 PM IST
सार

यह फीचर व्हाट्सएप के उन यूजर्स के लिए काफी यूजफुल है जो प्लेटफॉर्म पर कई ग्रुप्स में शामिल हैं और किसी स्पेसिफिक कॉन्ट्रैक्ट के साथ ग्रुप का नाम याद रखते हैं। आपको अब ग्रुप खोजने के लिए पूरी कॉन्टैक्ट लिस्ट स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन
WhatsApp Groups Search Via Contact Names Feature Rolls Out how to use
Whatsapp - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने डेस्कटॉप एप्लिकेशन की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी करते हुए कॉन्टैक्ट के नाम से ग्रुप सर्च करने के फीचर सर्च ग्रुप (WhatsApp Groups Search Via Contact Names Feature) को जारी कर दिया है। इस फीचर की मदद से अब व्हाट्सएप डेस्कटॉप यूजर्स को किसी भी ग्रुप को सर्च करने में आसानी होने वाली है। बता दें कि व्हाट्सएप ने हाल ही में डेस्कटॉप यूजर्स के लिए वॉइस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा को बढ़ाते हुए कॉलिंग बटन को शामिल जारी किया है।

    व्हाट्सएप के नए फीचर को लेटेस्ट स्टेबल व्हाट्सएप डेस्कटॉप वर्जन में रोल आउट किया जा रहा है। आपको अब तक यदि यह सुविधा नहीं मिली है, तो आप नए वर्जन को अपडेट करके इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं। यह फीचर व्हाट्सएप के उन यूजर्स के लिए काफी यूजफुल है जो प्लेटफॉर्म पर कई ग्रुप्स में शामिल हैं और किसी स्पेसिफिक कॉन्ट्रैक्ट के साथ ग्रुप का नाम याद रखते हैं। यानी आपको अब ग्रुप खोजने के लिए पूरी कॉन्टैक्ट लिस्ट स्क्रॉल करने की जरूरत नहीं है, आप सिर्फ ग्रुप से जुड़े किसी एक कॉन्टैक्स का नाम सर्च कर लीजिए और आपको उससे जुड़े सभी ग्रुप की लिस्ट दिख जाएगी।

    विज्ञापन

    व्हाट्सएप के इस फीचर को पहले से स्मार्टफोन और टैबलेट वर्जन में यूज किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अब इसे डेस्कटॉप वर्जन के लिए भी जारी कर दिया है। इस फीचर की मदद से ग्रुप खोजने के लिए आपको सर्च बॉक्स में जाना और यहां पर कॉन्टैक्स टाइप करना है और सर्च करना है। अब आपको उस कॉन्टैक्स से संबंधित सभी ग्रुप की लिस्ट दिख जाएगी, जिनमें आप दोनों मेंबर हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें