WhatsApp में आया नया अपडेट, 8 लोगों के साथ कर सकेंगे वीडियो कॉलिंग

फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने कुछ दिन पहले ही ग्रुप वीडियो कॉल में पार्टिसिपेंट्स की संख्या बढ़ाने का एलान किया था। वहीं, अब कंपनी ने इसकी पुष्टि कर दी है। WhatsApp मैसेंजर के ग्रुप में अब एक साथ आठ आपस में वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं।
इससे पहले सिर्फ 4 लोग ही एक बार वीडियो कॉलिंग कर सकते थे, हालांकि व्हाट्सएप का नया अपडेट अभी कुछ ही लोगों को मिला है, लेकिन धीरे-धीरे सभी लोगों को मिल जाएगा। यह फीचर ऑडियो और वीडियो कॉल दोनों के लिए है।
फेसबुक ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। इससे पहले यह फीचर व्हाट्सएप के एंड्रॉयड और आईफोन के बीटा वर्जन पर देखा गया था। एक साथ आठ लोगों के साथ वीडियो कॉलिंग का अपडेट आने के बाद व्हाट्सएप का मुकाबला imo जैसे एप से होगी। आईएमओ एप से एक साथ अधिकतम नौ लोग वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं।
इससे पहले हाल ही में फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मैसेंजर में रूम फीचर का एलान करते हुए कहा था कि हर रोज करीब 700 मिलियन यानी 70 करोड़ लोग कॉलिंग के लिए व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बता दें कि इससे पहले फेसबुक ने मैसेंजर में रूम फीचर जारी किया है जिसकी मदद से एक साथ 50 लोग वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं। खास बात यह है कि फेसबुक मैसेंजर रूम वीडियो कॉलिंग में वे लोग भी शामिल हो सकते हैं जो फेसबुक का इस्तेमाल नहीं करते।
मैसेंजर रूम कॉलिंग में शामिल होने के लिए एक इनवाइट लिंक की जरूरत पड़ेगी। फेसबुक ने मैसेंजर में रूम फीचर जूम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग एप के मुकाबले जारी किया है। हाल ही में जूम एप की सिक्योरिटी को लेकर काफी बवाल हुआ है। जूम के पांच लाख यूजर्स का अकाउंट हाल में ही हैक हुआ था।
- Vodafone Idea ने पेश किए तीन नए डबल डाटा प्लांस, रोज मिलेगा 4GB डाटा
- WhatsApp पर जल्द ही दिखने शुरू हो जाएंगे विज्ञापन, फेसबुक की नई कमाई का खुलेगा रास्ता
- 'प्रकृति' डैशबोर्ड करेगा कोरोना की ‘भविष्यवाणी’, हर जिले के अगले तीन हफ्तों की जानकारी का अंदाज लगेगा
- Huawei ने सभी फोन के लिए जारी किया अपडेट, मिलेगा VoWiFi कॉलिंग का सपोर्ट