Meta AI: मेटा एआई के लिए नए विजेट पर काम कर रहा WhatsApp, बदलने वाला एप का इंटरफेस
मेटा एआई को 2024 में कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में व्हाट्सएप में जोड़ा गया था, जो उपयोगकर्ताओं को मेटा के इन-हाउस चैटबॉट के साथ बातचीत का एक मूलभूत तरीका प्रदान करता है। बताया जा रहा है कि यह विजेट अभी टेस्टिंग है और इसे बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है।

विस्तार
WhatsApp के एक और नए फीचर पर काम कर रहा है जिसके आने के बाद एप का पूरा इंटरफेस ही बदलने वाला है। व्हाट्सएप एंड्रॉयड पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित एक नए विजेट पर काम कर रहा है। एक फीचर ट्रैकर के अनुसार इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म मेटा एआई के लिए एक विजेट तैयार कर रहा है, जो यूजर्स को होम स्क्रीन से ही चैटबॉट के साथ तुरंत बातचीत करने की सुविधा देगा।
मेटा एआई को 2024 में कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में व्हाट्सएप में जोड़ा गया था, जो उपयोगकर्ताओं को मेटा के इन-हाउस चैटबॉट के साथ बातचीत का एक मूलभूत तरीका प्रदान करता है। बताया जा रहा है कि यह विजेट अभी टेस्टिंग में है और इसे बीटा टेस्टर के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है।
व्हाट्सएप मेटा एआई विजेट बना रहा है
फीचर ट्रैकर WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार यह नया फीचर व्हाट्सएप बीटा फॉर एंड्रॉयड वर्जन 2.25.1.27 अपडेट में देखा गया है, हालांकि यह विजेट अभी टेस्टिंग फेज में है और उपयोगकर्ताओं के लिए दिखाई नहीं दे रहा है। यह स्पष्ट नहीं है कि बीटा टेस्टर कब इस फीचर को देख और आजमा सकेंगे।
कैसा दिखेगा यह विजेट?
रिपोर्ट में साझा किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, व्हाट्सएप का नया विजेट उपयोगकर्ताओं को मेटा एआई तक पहुंच प्रदान करता है। यह 4x1 आकार का विजेट है, जो गूगल सर्च विजेट के समान दिखता है। विजेट में हल्के ग्रे रंग का बैकग्राउंड, एक सफेद टेक्स्ट फील्ड और एक कैमरा आइकन है।