WhatsApp: वेब यूजर्स को भी मिला व्यू वन्स फीचर, देखते ही गायब हो जाएंगे मैसेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 13 Jul 2021 02:37 PM IST
सार

नाम से स्पष्ट हो रहा है कि WhatsApp का यह फीचर महज एक बार देखने वाला है। एक बार देख लेने के बाद फोटो, वीडियो या मैसेज गायब हो जाएंगे, हालांकि इस फीचर का इस्तेमाल करने से पहले इसकी सेटिंग करनी होगी।

विज्ञापन
whatsapp feature update soon users likely to use snapchat feature
WhatsApp view once - फोटो : wabetainfo

    विस्तार

    हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि WhatsApp में व्यू वन्स नाम से एक फीचर आ रहा है जिसके बाद एक बार देखने के बाद फोटो और वीडियो गायब हो जाएंगे। इस फीचर का अपडेट अब WhatsApp Web को मिलने लगा है। कुछ दिन पहले इस फीचर को एंड्रॉयड के बीटा वर्जन पर देखा गया था। कुछ यूजर्स को व्हाट्सएप के view once फीचर का अपडेट भी मिला है लेकिन अभी अधिकतर यूजर्स को नहीं मिला है। यह फीचर काफी हद तक पिछले साल नवंबर में लॉन्च हुए व्हाट्सएप के डिसअपीयरिंग फीचर जैसा है जिसके तहत मैसेज एक तय समय के बाद डिलीट हो जाते हैं।

    WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक व्यू वन्स का अपडेट व्हाट्सएप वेब के 2.2126.11 वर्जन पर मिला है। इस वर्जन पर एक बार फोटो या वीडियो देख लेने के बाद डिलीट हो जाएंगे, हालांकि फोटो-वीडियो के साथ view once बटन भी दिखेगा जिससे लोगों को पता चलेगा कि यह फोटो या वीडियो व्यू वन्स टैग के साथ भेजा गया है।

    विज्ञापन

    जैसा कि नाम से स्पष्ट हो रहा है कि WhatsApp का यह फीचर महज एक बार देखने वाला है। एक बार देख लेने के बाद फोटो, वीडियो या मैसेज गायब हो जाएंगे, हालांकि इस फीचर का इस्तेमाल करने से पहले इसकी सेटिंग करनी होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    WaBetaInfo ने नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। स्क्रीनशॉट के मुताबिक यूजर्स फोनक की गैलरी से ही सीधे तौर पर डिसअपियरिंग फोटो या वीडियो भेज सकेंगे। मैसेज भेजने से पहले आपको घड़ी के आइकन जैसा एक बटन दिखेगा जिस पर क्लिक करके डिसअपियरिंग मैसेज को ऑन किया जा सकेगा।

    व्यू वन्स फीचर को आईफोन यूजर्स के लिए लाया जा रहा है। यह फीचर स्नैपचैट और इंस्टाग्राम के डिसअपीयरिंग फीचर जैसा है। फिलहाल इसकी टेस्टिंग आईओएस के बीटा वर्जन पर हो रही है। एक बार फोटो-वीडियो देख लेने के बाद भेजने वाले को Opened का नोटिफिकेशन मिल जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें