WhatsApp: आईफोन के लिए भी आया व्हाट्सएप का यह कमाल फीचर, गलतियों से बचना होगा आसान!
WhatsApp का यह फीचर एपल के iOS 16 के साथ टेक्स्ट मैसेज को एडिट करने वाले फीचर जैसे की काम करता है। हालांकि, इसके लिए दोनों डिवाइस एपल के होने आवश्यक थे।

विस्तार
व्हाट्सएप यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए लगातार अपने एप के फीचर्स को अपडेट करता रहता है। हाल ही में व्हाट्सएप ने भेजे गए टेक्स्ट मैसेज को एडिट करने की सुविधा यानी WhatsApp Edit Message को एंड्रॉयड डिवाइस के लिए जारी किया था। अब कंपनी ने आईफोन यूजर्स के लिए भी इस सुविधा को जारी कर दिया है। फीचर की मदद से यूजर्स मैसेज को सेंड करने के बाद भी बदल सकते हैं।
एंड्रॉयड डिवाइस के लिए इस फीचर को जारी करते हुए व्हाट्सएप ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा था कि जब आप कोई गलती करता है या बस अपना विचार बदलता है, तो वह अब अपने भेजे गए मैसेज को भी एडिट कर सकता है।' अब आईफोन यूजर भी मैसेज को बदल सकते हैं। हालांकि, यूजर्स केवल मैसेज भेजने के पहले 15 मिनट में ही मैसेज को बदल सकते हैं। साथ ही एडिटेड मैसेज के साथ एडिटेड लिखा हुआ भी डिस्प्ले करेगा। यानी मैसेज रिसीव करने वाले को मैसेज के एडिट होने की जानकारी मिल जाएगी, लेकिन वह पहले पुराने मैसेज को नहीं देख सकेंगे।
व्हाट्सएप का यह फीचर एपल के iOS 16 के साथ टेक्स्ट मैसेज को एडिट करने वाले फीचर जैसे की काम करता है। हालांकि, इसके लिए दोनों डिवाइस एपल के होने आवश्यक थे। व्हाट्सएप फीचर में ऐसा जरूरी नहीं है। बता दें कि मैसेज एडिट करने के लिए एपल यूजर्स के पास 15 मिनट का वक्त होगा। आईफोन यूजर्स एक मैसेज को पांच बार एडिट की सुविधा मिलती है, व्हाट्सएप एडिट मैसेज फीचर को आप 15 मिनट में कई बार इस्तेमाल कर सकते हैं।