WhatsApp: व्हाट्सएप में आया टेलीग्राम वाला फीचर, सीधे सेलिब्रिटी से कर सकेंगे बात, 150 देशों में हुआ रोल आउट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 13 Sep 2023 07:35 PM IST
सार

व्हाट्सएप चैनल एक नए टैब में डिस्प्ले होंगे जो आईओएस और एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर अपडेट नाम से दिखाई देंगे। इस टैब में व्हाट्सएप स्टेटस मैसेज के साथ-साथ नया व्हाट्सएप चैनल फीचर भी शामिल होगा।

विज्ञापन
WhatsApp Directory Search and Reaction Support Rolling Out in india with 150 Countries for Channels
whatsapp channels - फोटो : whatsapp

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने टेलीग्राम की तरह ही एक नया फीचर जारी कर दिया है। इस फीचर को व्हाट्सएप चैनल के लिए जारी किया गया है। कंपनी ने व्हाट्सएप चैनल में डायरेक्टरी सर्च (Directory Search) सुविधा को शामिल किया है, जो यूजर्स को अपने पसंदीदा कंटेंट क्रिएटर्स, बिजनेस या सेलिब्रिटी द्वारा बनाए गए चैनल को खोजने में मदद करता है। सिर्फ इतना ही नहीं यूजर्स को क्रिएटर्स के मैसेज पर रिएक्शन की सुविधा भी मिलती है।

    इंस्टेंट मैसेजिंग एप ने बुधवार को घोषणा की कि व्हाट्सएप चैनल भारत सहित 150 देशों में यूजर्स के लिए शुरू हो रहे हैं। बता दें कि इस फीचर को इस साल की शुरुआत में डेवलपिंग मोड में देखा गया था। अब इसे आने वाले हफ्तों में सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा। मेटा के को-फाउंडर और सीईओ मार्क जकरबर्ग ने अपने चैनल पर इसकी घोषणा की है। फीचर्स की अधिक जानकारी और नए अपडेट जानने के लिए यूजर्स आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल से भी जुड़ सकते हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पहले से ही इसी तरह की सुविधा का सपोर्ट करता है। अब व्हाट्सएप ने भी इस सुविधा को रोलआउट कर दिया है।

    विज्ञापन

    व्हाट्सएप चैनल एक नए टैब में डिस्प्ले होंगे जो आईओएस और एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर अपडेट नाम से दिखाई देंगे। इस टैब में व्हाट्सएप स्टेटस मैसेज के साथ-साथ नया व्हाट्सएप चैनल फीचर भी शामिल होगा। यूजर्स एक एनहैंस्ड डायरेक्टर तक भी पहुंच सकते हैं जो उनके देश के आधार पर फिल्टर किया गया है और वे चैनल देख सकते हैं जो फॉलोअर्स की संख्या के आधार पर लोकप्रिय हैं, सबसे एक्टिव हैं और व्हाट्सएप पर नए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें