WhatsApp Calling Shortcut: व्हाट्सएप पर कॉलिंग करने वालों की होगी मौज, कंपनी ला रही शानदार फीचर, ऐसे करेगा काम
WhatsApp: कई यूजर्स अभी भी कॉल रिकॉर्डिंग और नेटवर्क की समस्या से बचने के लिए व्हाट्सएप कॉलिंग का इस्तेमाल करते हैं। नए फीचर के बाद यूजर्स को व्हाट्सएप कॉलिंग के लिए अलग से सुविधा मिलेगी।

विस्तार
यदि आप कॉलिंग के लिए व्हाट्सएप (WhatsApp) का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल, इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप जल्द ही नए व्हाट्सएप कॉलिंग शॉर्टकट फीचर (WhatsApp Calling Shortcut) को जारी कर सकता है। इस फीचर की मदद से आपको व्हाट्सएप कॉलिंग के लिए फिर एप खोलने की भी जरूरत नहीं पड़ने वाली है। यूजर्स नॉर्मल कॉल की तरह ही अन्य यूजर्स को कॉल कर सकेंगे। हालांकि कंपनी ने अब तक इस फीचर्स की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन दावा किया जा रहा है कि व्हाट्सएप के नए अपडेट के बाद मैसेजिंग की तरह कॉलिंग करना भी आसान हो जाएगा। बता दें कि हाल ही में व्हाट्सएप के नए kept message के बारे में भी जानकारी सामने आई है।
कई यूजर्स अभी भी कॉल रिकॉर्डिंग और नेटवर्क की समस्या से बचने के लिए व्हाट्सएप कॉलिंग का इस्तेमाल करते हैं। नए फीचर के बाद यूजर्स को व्हाट्सएप कॉलिंग के लिए अलग से सुविधा मिलेगी। ऐसे में यूजर्स बिना व्हाट्सएप ओपन करे ही कॉलिंग कर पाएंगे। यानी नॉर्मल कॉल की तरह ही आप अन्य यूजर्स से व्हाट्सएप कॉलिंग में जुड़ सकेंगे।
व्हाट्सएप के तमाम अपकमिंग फीचर को ट्रैक करने वाली साइट WABetaInfo ने इस नए फीचर के बारे में जानकारी दी है। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाट्सएप का नया कॉलिंग शॉर्टकट फीचर एप के साथ इंटीग्रेट रहेगा। व्हाट्सएप कॉलिंग शॉर्टकट फीचर में यूजर्स को एक सिंगल टैप में कॉलिंग की सुविधा मिलेगी।
साथ ही यूजर्स अपने कॉन्टैक्ट को भी एक्सेस कर सकेंगे और किसी एक व्यक्ति को भी कॉलिंग के लिए होम स्क्रीन पर सेट कर सकेंगे। यानी यूजर्स सिंगल टैप में कॉलिंग का मजा ले सकेंगे। व्हाट्सएप के नए अपडेट के बाद इस फीचर को इस्तेमाल किया जा सकेगा। फिलहाल इस अपेडट को बीटा प्रोग्राम के जरिए रोलआउट किया जाएगा।