WhatsApp: व्हाट्सएप ने एक साथ बंद किए 36 लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंट, कहीं आप भी तो नहीं तोड़ रहे नियम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 02 Feb 2023 01:21 PM IST
सार

Whatsapp ने कहा कि 1 दिसंबर 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच में 36.77 लाख भारतीय अकाउंट्स को बैन किया गया है। इसमें से 13.89 लाख अकाउंट्स को भारतीय यूजर्स द्वारा शिकायत के आधार पर बंद किया गया है।

विज्ञापन
WhatsApp Bans over 36 Lakh Accounts In India in December 2022 know details
WhatsApp - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) ने एक साथ 36 लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंट्स को बंद कर दिया है। यह अकाउंट एक दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच बंद किए गए हैं। कंपनी ने कहा कि इन अकाउंट्स को यूजर्स की शिकायत के आधार पर बैन किया गया है। इनमें से करीब 14 लाख अकाउंट्स ऐसे थे जो भारतीय यूजर्स द्वारा शिकायत के आधार पर बंद किए गए हैं। बता दें कि इससे पहले नवंबर में व्हाट्सएप ने देश में 37 लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंट्स को बैन किया था। कंपनी ने आईटी अधिनियम 2021 की मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

    कंपनी ने कहा कि 1 दिसंबर 2022 से 31 दिसंबर 2022 के बीच में 36.77 लाख भारतीय अकाउंट्स को बैन किया गया है। इसमें से 13.89 लाख अकाउंट्स को भारतीय यूजर्स द्वारा शिकायत के आधार पर बंद किया गया है। कंपनी ने कहा कि व्हाट्सएप यूजर्स की अपील दिसंबर में लगभग 70 प्रतिशत बढ़कर 1607 हो गई, जिसमें नवंबर में 946 शिकायतों की तुलना में 1,459 अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाने की अपील भी शामिल है।

    विज्ञापन

    जिसमें से कंपनी ने केवल 166 अपीलों पर कार्रवाई की। व्हाट्सएप ने कहा कि पिछले टिकट और डुप्लिकेट टिकट को छोड़कर सभी शिकायतों का जवाब दिया जाता है और उन पर कार्रवाई भी की जाती है। बता दें कि दिसंबर में व्हाट्सएप ने देश में 37.16 लाख अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगाया था, जिसमें से 9.9 लाख अकाउंट्स सक्रिय रूप से प्रतिबंधित किया गया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    दरअसल, इन अकाउंट्स को नए आईटी नियम के तहत यूजर्स की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए बैन किया गया है। बता दें कि आईटी अधिनियम 2021 के तहत हर महीने 50 लाख से ज्यादा यूजर्स वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को आईटी मंत्रालय में एक यूजर सेफ्टी रिपोर्ट पेश करनी होती है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें