नए आईटी कानून के फायदे: WhatsApp ने जनवरी में बैन किए 18.58 लाख अकाउंट, फेसबुक ने डिलीट किए 1.16 करोड़ पोस्ट
WhatsApp को जनवरी 2022 में 495 ऐसे अकाउंट्स से शिकायतें मिली हैं जिन्होंने 285 अकाउंट को बैन करने की मांग की है। इनमें से 24 अकाउंट को बैन किया गया है।

विस्तार
नए आईटी कानून के लागू होने के बाद सोशल मीडिया कंपनियां हर महीने के अंत में अपनी रिपोर्ट जारी कर रही हैं। नए रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp ने जनवरी 2022 में 18.58 लाख अकाउंट बैन किए हैं। फेसबुक ने भी पॉलिसी उल्लंघन को लेकर 1.16 करोड़ से अधिक कंटेंट पर एक्शन लिया है। पॉलिसी उल्लंघन में बुलिंग और उत्पीड़न से लेकर खतरनाक संस्थान और सेक्शुअल एक्टिविटी आदि शामिल हैं।
WhatsApp को जनवरी 2022 में 495 ऐसे अकाउंट्स से शिकायतें मिली हैं जिन्होंने 285 अकाउंट को बैन करने की मांग की है। इनमें से 24 अकाउंट को बैन किया गया है। 18.58 लाख खातों में से अधिकांश को कंपनी ने खतरनाक रवैये को लेकर बैन किया है।
व्हाट्सएप ने यह कार्रवाई 1 जनवरी से 31 जनवरी 2022 के बीच की है। कई अकाउंट के साथ अब्यूज को लेकर शिकायतें मिली थीं। इससे पहले दिसंबर में भी व्हाट्सएप ने 20 लाख से अधिक अकाउंट पर बैन लगाया था।
मेटा की रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक पर 1.16 करोड़ कंटेंट पर कार्रवाई के अलावा इंस्टाग्राम ने इसी अवधि में 12 कैटेगरी में करीब 32 लाख कंटेंट के खिलाफ कार्रवाई की है। मेटा वे सिर्फ स्पैम को लेकरर 65 लाख कंटेंट पर कार्रवाई की है। उत्पीड़न से जुड़े 2,33,600 और सुसाइड के 2,56,500 कंटेंट के साथ आतंकवाद के 3,02,900 कंटेंट पर कार्रवाई की गई है।