WhatsApp: व्हाट्सएप ने एक महीने में 23 लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंट किए बंद, कहीं आपका नंबर तो नहीं शामिल?

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 01 Dec 2022 01:26 PM IST
सार

व्हाट्सएप को इस महीने में 701 ग्रीवेंस शिकायतें मिली थीं, जिनमें से 34 अकाउंट्स पर कार्रवाई की गई है। वहीं 23 लाख अकाउंट्स में 8,11,000 अकाउंट्स को यूजर्स की शिकायत से पहले ही बैन किया गया है।

विज्ञापन
WhatsApp banned over 23 lakh accounts in India in October know how to report on WhatsApp
Whatsapp - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने एक महीने में ही 23 लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंट को बंद कर दिया है। यह अकाउंट एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर के बीच बंद किए गए हैं। इन अकाउंट्स को यूजर्स की शिकायत के आधार पर बैन किया गया है। बता दें कि इससे पहले सितंबर में सोशल मीडिया कंपनी ने देश में 26 लाख से ज्यादा अकाउंट को बैन किया था। आईटी अधिनियम 2021 की मासिक रिपोर्ट में व्हाट्सएप ने यह जानकारी दी है।

    कंपनी ने कहा कि उन्हें 701 ग्रीवेंस शिकायतें मिली थीं, जिनमें से 34 अकाउंट्स पर कार्रवाई की गई है। वहीं 23 लाख अकाउंट्स में 8,11,000 अकाउंट्स को यूजर्स की शिकायत से पहले ही बैन किया गया है। इस अकाउंट्स को कंपनी की पॉलिसी और नियम ना मानने की वजह से बंद किया गया है। कंपनी ने कहा कि वह यूजर्स की सेफ्टी के लिए लगातार काम कर रही है। कंपनी अब आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस, स्टेट ऑफ द आर्ट टेक्नोलॉजी, डाटा साइंटिस्ट और एक्सपर्ट्स और प्रोसेस में भी इन्वेस्ट कर रही है।

    विज्ञापन

    दरअसल, इन अकाउंट्स को नए आईटी नियम के तहत यूजर्स की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए बैन किया गया है। बता दें कि आईटी अधिनियम 2021 के तहत हर महीने 50 लाख से ज्यादा यूजर्स वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को आईटी मंत्रालय में एक यूजर सेफ्टी रिपोर्ट पेश करनी होती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सितंबर में भारत में 26.85 लाख से अधिक व्हाट्सएप अकाउंट्स पर रोक लगाई गई है। इनमें से 8.72 लाख अकाउंट्स पर उपयोगकर्ताओं से कोई रिपोर्ट मिलने से पहले ही रोक लगा दी गई। व्हाट्सएप ने मासिक रिपोर्ट में यह जानकारी दी। व्हाट्सएप ने अपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट में कहा कि एक सितंबर, 2022 से 30 सितंबर, 2022 के बीच 26,85,000 खातों पर रोक लगाई गई। इनमें से 8,72,000 खातों पर यूजर्स से कोई शिकायत मिलने से पहले ही रोक लगा दी गई।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें