कार्रवाई: सितंबर में व्हाट्सएप ने प्रतिबंधित किए गए 22 लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंट, ये रहा कारण

गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीगौरव पाण्डेय
Tue, 02 Nov 2021 09:29 AM IST
सार

व्हाट्सएप ने सितंबर महीने में 22 लाख भारतीय खातों को प्रतिबंधित किया है, यह जानकारी कंपनी ने अपनी ताजा अनुपालन रिपोर्ट में साझा की है। कंपनी ने नए आईटी नियमों के तहत एक से 30 सितंबर तक एक महीने की समयावधि के लिए अपनी चौथी मासिक रिपोर्ट जारी की है।

विज्ञापन
WhatsApp banned over 22 lakh Indian accounts in September according to its latest compliance report
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

    विस्तार

    फेसबुक के स्वामित्व वाली इंस्टैंट मैसेजिंग एप कंपनी व्हाट्सएप ने सोमवार को अपनी नई अनुपालन रिपोर्ट जारी की। इसमें बताया गया है कि कंपनी ने सितंबर महीने में 22 लाख नौ हजार भारतीय व्हाट्सएप अकाउंट को प्रतिबंधित किया है। रिपोर्ट के अनुसार इस महीने में कंपनी को 560 शिकायतें मिली हैं।

    कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि एंड टू एंड इन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सेवाओं के बीच दुरुपयोग को रोकने में व्हाट्सएप सबसे आगे है। बीते वर्षों के दौरान अपने यूजर्स की सुरक्षा के लिए हम आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस (एआई), विश्वस्तरीय प्रौद्योगिकियों, डाटा साइंटिस्ट और विशेषज्ञों में लगातार निवेश करते रहे हैं।

    विज्ञापन

    प्रवक्ता ने कहा कि इस उपभोक्ता सुरक्षा रिपोर्ट में यूजर्स की शिकायतों और व्हाट्सएप की ओर से उस शिकायत पर की गई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी दी गई है। इससे पहले व्हाट्सएप ने कहा था कि 95 फीसदी प्रतिबंधों का कारण ऑटोमेटेड या बल्क मैसेजिंग का अनाधिकृत इस्तेमाल करना था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पूरी दुनिया में हर महीने औसतन इतने अकाउंट बंद करता है व्हाट्सएप

    रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप अपने प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग होने से बचने के लिए हर महीने पूरी दुनिया में औसतन 80 लाख अकाउंट बंद करता है। अनुपालन रिपोर्ट में बताया गया है कि सितंबर महीने में कंपनी को अपने उपभोक्ताओं से मिलीं 560 शिकायतों के आधार पर 51 खातों पर कार्रवाई की गई।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें