WhatsApp ने बैन किए 22 लाख से ज्यादा अकाउंट, जानें क्या है वजह

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 02 Aug 2022 06:01 PM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप ने 1 जून से 30 जून तक 22 लाख से ज्यादा भारतीय व्हाट्सएप अकाउंट्स को बैन किया है। व्हाट्सएप के पास जून में इन अकाउंट्स को बंद करने के लिए कई रिक्वेस्ट भी आई थीं।

विज्ञापन
WhatsApp banned more than 22 lakh accounts in india report know Details in hindi
Whatsapp Accounts Banned 2022 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    इंस्टैंट मैसेजिंग एप WhatsApp ने जून माह में 22 लाख भारतीयों के व्हाट्सएप अकाउंट को बैन किया है। आईटी अधिनियम 2021 की मासिक रिपोर्ट में व्हाट्सएप ने यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि हाल ही में माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ने भी आईटी मंत्रालय के निर्देशों पर इस साल जून तक 1,122 यूआरएल को ब्लॉक किया था।

    दरअसल, आईटी अधिनियम 2021 के तहत हर महीने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को आईटी मंत्रालय में एक यूजर सेफ्टी रिपोर्ट पेश करनी होती है। इस रिपोर्ट के अनुसार मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने 1 जून से 30 जून तक कुल 22,10,000 भारतीय व्हाट्सएप अकाउंट्स को बैन किया है। व्हाट्सएप के पास जून में व्हाट्सएप अकाउंट्स को बंद करने के लिए कई रिक्वेस्ट भी आई थीं।

    विज्ञापन

    व्हाट्सएप की ताजा मासिक रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सएप के पास जून में अकाउंट बंद करने को लेकर 426 अनुरोध और सुरक्षा को लेकर 16 शिकायतें आई थीं, जिसके आधार पर 64 अकाउंट पर कार्रवाई भी की गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    व्हाट्सएप के प्रवक्ता के अनुसार- 'व्हाट्सएप अश्लीलता के सख्त खिलाफ है। हमने यूजर्स और उसके डाटा की सुरक्षा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, आर्ट टेक्नोलॉजी, डाटा साइंटिस्ट और एक्सपर्ट पर लगातार काम किया है। हम चाहते हैं कि हमारे प्लेटफॉर्म पर यूजर्स सुरक्षित महसूस करें।'

    Twitter ने भी बंद किए थे 1 हजार से ज्यादा लिंक

    माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ने भी इस साल जून तक आईटी मंत्रालय के निर्देशों पर 1,122 यूआरएल को ब्लॉक किया था। यह कार्रवाई किसी सोशल मीडिया के साइट को सभी के लिए सुरक्षित और जवाबदेह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आईटी अधिनियम, 2000 की धारा 69 ए के प्रावधान के तहत हुई थी। बता दें कि साल 2018 में Twitter ने 225, 2019 में 1,041 और 2021 में 2,851 यूआरएल को ब्लॉक किया था।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें