Click Here: ट्रेंड में शामिल होने से पहले ALT का मतलब भी जान लें, पहले भी शुरू हुआ था यह खेल
साल 2023 में McDonald और Red Bull ने सबसे पहले इसे शुरू किया जिसके बाद इसकी खूब आलोचना हुई। यहां सवाल यह है कि इसमें आलोचना जैसा क्या है तो इस ट्रेंड के शुरू होने के बाद टेक्नोलॉजी के गलत इस्तेमाल को लेकर सवाल खड़े हुए और कहा गया है कि ब्रांड्स अपने प्रमोशन के लिए टेक्नोलॉजी का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

विस्तार
यदि आपसे पूछा जाए कि भाजपा, कांग्रेस, आप, यूरोपियन फुटबॉल क्लब बार्सिलोना और पेरिस सेंट जर्मन (PSG) में कौन-सी समानता है तो आप नहीं बता पाएंगे। कुछ लोग कह रहे हैं कि इनमें एक ही समानता है कि ये सभी एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर “Click here” के साथ पोस्ट कर रहे हैं। इस ट्रेंड का मतलब बहुत ही कम लोगों को मालूम है लेकिन शामिल इसमें सभी हो रहे हैं, हाालांकि Click here ट्रेंड नया नहीं है। पहली बार पिछले साल यह ट्रेंड हुआ था और वह भी किसी आलोचना करने के लिए... आइए Click here ट्रेंड का मतलब जानते हैं...
X पर लाखों यूजर्स एक व्हाइट बैकग्राउंड इमेज पर Click here के सिंबल के साथ पोस्ट कर रहे हैं। इमेज के साथ Click here कैप्शन भी लिखा हुआ है। इमेज में एक तीर का निशान हुआ है जो कि इमेज के एक कोने में इशारा कर रहा है जहां “ALT” लिखा है। क्लिक करने के बाद एक बॉक्स ओपन हो रहा है। भाजपा के मामले में Click here ट्रेंड का मतलब फिर एक बार मोदी सरकार है। अन्य पार्टियों के लिए भी इस ट्रेंड का मतलब वही है जो भाजपा का खुद के लिए है। मतलब सभी पार्टियों ने इसका इस्तेमाल अपने प्रमोशन के लिए किया। वहीं कई ब्रांड्स भी अपने प्रमोशन के लिए इस ट्रेंड में शामिल हो गए हैं।
आम आदमी पार्टी ने क्लिक हेयर ट्रेंड में शामिल होते हुए अल्ट टेक्स्ट मेंदेश बचाने के लिए, 31 March को चलें रामलीला मैदानलिखा।
X के मुताबिक जब भी आप उसके प्लेटफॉर्म पर कोई इमेज शेयर करते हैं तो आपके पास ऑप्शन होता है कि आप उसके साथ एक डिस्क्रिप्शन एड कर सकते हैं और इसी डिस्क्रिप्शन को alt-text कहा जाता है। अल्ट टेक्स्ट किसी फोटो को पहचानने में आंखों से दिव्यांग और कमजोर नजर वालों की मदद करता है। अल्ट टेक्स्ट के जरिए यह जानकारी दी जाती है कि यह फोटो किस संदर्भ में है।
कांग्रेस में अल्ट टेक्स्ट में लिखानरेंद्र मोदी 'वसूली रैकेट' चलाते हैं...आपको तो पता है।
भाजपा ने अल्ट टेक्स्ट में फिरएक बार मोदी सरकारलिखा।
अब यहां बड़ा सवाल सामने आ रहा है कि यह अल्ट टेक्स्ट दिव्यांगों की मदद कैसे करता है तो आपको बता दें कि आजकल तमाम स्मार्टफोन स्क्रीन रिडर फीचर के साथ आते हैं। ऐसे में जो दिव्यांग हैं वे इस फीचर का इस्तेमाल करते हैं। यह फीचर मैसेज, नंबर, एप्स के नाम और स्क्रीन पर मौजूद सभी जानकारियों को पढ़ता है। अधिकतर कंपनियों के फोन में यह फीचर TalkBack के नाम से आता है। किसी फोटो के साथ अल्ट टेक्स्ट देने पर गूगल पर उसका मतलब सटीकता से समझता है और अल्ट टेक्स्ट की मदद से गूगल का सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन बढ़िया होता है।
- OpenAI: ओपनएआई ला रहा गजब का AI टूल, आपकी आवाज सुनकर तुरंत कर देगा नकल
- सरकारी अलर्ट: सार्वजनिक जगहों पर मोबाइल चार्जिंग को लेकर सरकार ने दी चेतावनी, कहा- हो सकते हैं ठगी के शिकार
- चुपके से ऐसे देखें किसी का WhatsApp स्टेटस, उसे पता भी नहीं चलेगा
- सावधान: IRCTC फर्जी एप और वेबसाइट से रहें दूर, हो सकता है भारी नुकसान, ऐसे करें इनकी पहचान