वोडाफोन-व्हाट्सऐप की हुई पार्टनरशिप, अब अपनी भाषा में करें चैट

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 04 Jul 2017 12:04 PM IST
विज्ञापन
Vodafone joined hands with whatsapp Vodafone to promote local Indian languages
whatsapp video calls

    वोडाफोन इंडिया ने क्षेत्रिय भाषाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सबसे बड़े मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप से पार्टनरशिप की है। इस पार्टनरशिप के तहत व्हाट्सऐप में नया फीचर जोड़ा गया है जिसकी मदद से व्हाट्सऐप यूजर्स अपनी भाषा में चैट कर सकेंगे और स्टेटस अपडेट कर सकेंगे। व्हाट्सऐप के नए फीचर के तहत हिन्दी, मराठी, बंगाली और तमिल जैसी कई भाषाओं के कॉस्टमाइज पेज बनाए गए हैं।

    इस नए फीचर में अलग-अलग भाषाओं के लिए स्टेप बाय स्टेप एनिमिटेड इंटरफेस दिए गए हैं जिस पर क्लिक करने पर भाषा बदलने का विकल्प मिलेगा। इस फीचर की मदद से आप अपनी मातृभाषा में चैट कर सकेंगे। इसके अलावा आप अपनी भाषा में स्टेटस भी अपडेट कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    कैसे काम करेगा वोडाफोन-व्हाट्सऐप का नया फीचर

    आइडिया-वोडाफोन
    आइडिया-वोडाफोन - फोटो : SELF

    इस फीचर को लेकर जब हमने वोडाफोन इंडिया के कर्मचारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि वोडाफोन अपने ग्राहकों को उनकी भाषा के हिसाब से भाषा का लिंक भेजेगा। उस लिंक पर क्लिक करके व्हाट्सऐप यूजर्स अपनी भाषा सेलेक्ट कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें इस समय व्हाट्सऐप दुनिया भर की 50 अलग-अलग भाषाओं को सपोर्ट कर रहा है। भारत में इस समय व्हाट्सऐप के 200 मिलियन एक्टिव यूजर्स हैं। भारत में व्हाट्सऐप फिलहाल 10 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट कर कर रह है।

    नए फीचर के लॉन्चिंग के मौके पर वोडाफोन इंडिया में चीफ कॉमर्शियल ऑफिसर संदीप कटारिया ने कहा, ' व्हाट्सऐप के साथ इस साझेदारी को लेकर हम बेहद खुश हैं और इसके जरिए हम अपने यूजर्स को अपनी भाषा में चैट करने की सुविधा देंगे।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें