फेसबुक पर कर रहे थे आपत्तिजनक पोस्ट, हाईकोर्ट ने लगाया 2 लाख का जुर्माना

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 09 Aug 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand High Court Appose Fine 2 Lakh For Objectionable Post On Facebook
facebook

    अगर आप भी किसी को ट्रोल करने के लिए सोशल मीडिया साइट फेसबुक आपत्तिजनक कमेंट और पोस्ट करते हैं तो आदत सुधार लीजिए, क्योंकि यह आपको काफी महंगा भी पड़ सकता है और कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं।

    उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में हल्द्वानी के एक शख्स पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। शख्स ने राज्य के अनुसूचित जाति और जनजाति आयोग के सचिव जी. आर. नौटियाल के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट की थी।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह की एकलपीठ ने फेसबुक पर पोस्ट डालने वाले चंद्र शेखर कारगेती पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। हाईकोर्ट ने इस आरोप को सही करार देते हुए यह जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने कहा कि कारगेती ने नौटियाल को बदनाम करने के लिए फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट किया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    प्राथमिकी में कहा गया था कि कारगेती नौटियाल के खिलाफ लगातार झूठे और गलत आरोप के साथ फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर रहा था जिसके बाद नौटियाल ने मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें