Trump 2.0: इधर डोनाल्ड ट्रंप ले रहे थे शपथ, उधर गूगल पर खोजा जा रहा था Usha Vance का धर्म

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 21 Jan 2025 02:48 PM IST
सार

जेडी वेंस के अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही उनकी पत्नी उषा वेंस (39 वर्षीय) अमेरिका की पहली भारतीय मूल की सेकेंड लेडी बन गई। ट्रंप की इस घोषणा के बाद गूगल पर लोग उषा वेंस के धर्म को लेकर सर्च करने लगे। ट्रंप की शपथ के बाद उषा वेंस के धर्म को लेकर गूगल सर्च में अचानक से इजाफा देखने को मिला।

विज्ञापन
Usha Vance religion Google searches peak before Donald Trump 2.0 inauguration
जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस - फोटो : एक्स/द व्हाइट हाउस

    विस्तार

    डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ ली है। ग्रहण समारोह के दौरान अपने भाषण में डोनाल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की भारतीय मूल की पत्नी उषा वेंस की जमकर तारीफ की। उन्होंने ये भी कहा कि वे उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में उषा वेंस को चुनते, क्योंकि उषा, जेडी से भी ज्यादा समझदार हैं। जेडी वेंस के अमेरिका के उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही उनकी पत्नी उषा वेंस (39 वर्षीय) अमेरिका की पहली भारतीय मूल की सेकेंड लेडी बन गई। ट्रंप की इस घोषणा के बाद गूगल पर लोग उषा वेंस के धर्म को लेकर सर्च करने लगे। ट्रंप की शपथ के बाद उषा वेंस के धर्म को लेकर गूगल सर्च में अचानक से इजाफा देखने को मिला।

    सैन डिएगो में जन्मी उषा भारतीय प्रवासियों की बेटी हैं, जो 1980 के दशक में अमेरिका आए थे। उनके पिता आईआईटी मद्रास से स्नातक हैं, जबकि उनकी माँ एक आणविक जीवविज्ञानी के रूप में कार्यरत थीं। उषा और जेडी वेंस की मुलाकात 2010 के दशक में येल यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई के दौरान हुई। 2013 में स्नातक होने के बाद 2014 में दोनों ने शादी कर ली। आज उनके तीन बच्चे हैं।

    विज्ञापन

    उप-राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण समारोह में, उषा वेंस अपने पति को मुस्कुराते हुए देख रही थीं। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी उपलब्धियों की बजाय उनके धर्म पर सवाल उठाए गए। गूगल ट्रेंड्स के अनुसार, "उषा वेंस धर्म" जैसे सर्च शब्दों में जनवरी 2025 के दौरान तेजी आई। यह रुचि अमेरिका, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, यूके और भारत में सबसे अधिक देखी गई।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें