स्नैपचैट का गुस्सा स्नैपडील पर निकाल रहे हैं यूजर्स

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Mon, 17 Apr 2017 01:10 PM IST
विज्ञापन
user  uninstalling Snapdeal instead of snapchat
स्नैपचैट

    सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट के सीईओ इवान स्पीगल के एक बयान के बाद भारत में काफी स्नैपचैट के खिलाफ काफी गुस्सा देखा जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबकि इवान ने अपने एक बयान में कहा था वे स्नैपचैट का विस्तार भारत जैसे गरीब देशों में नहीं करना चाहेंगे, क्योंकि स्नैपचैट अमीरों के लिए है।

    इवान के इस बयान के बाद भारतीय स्नैपचैट यूजर्स ने अपना गुस्सा ऐप को अनइंस्टॉल और कम रेटिंग देकर निकाला, लेकिन मामला तब बिगड़ा जब कुछ यूजर्स स्नैपचैट की जगह स्नैपडील को भी अनइंस्टॉल करने लगे।

    विज्ञापन

    क्या है मामला ?

    दरसअसल एक वेबसाइट के जरिए स्नैपचैट के सीईओ इवान स्पीगल के इस बयान का खुलासा हुआ है, क्योंकि यह बात 2015 की है जब एक बैठक में अपने एक कर्मचारी के सवाल पर इवान ने कहा थआ कि स्नैपचैट अमीरों के लिए है। वे भारत जैसे गरीब देशों में स्नैपचैट का विस्तार करना नहीं चाहेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    स्नैपचैट का गुस्सा स्नैपडील पर निकाल रहे हैं यूजर्स

    बता दें कि एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में स्नैपचैट यूजर्स की संख्या करीब 40 लाख है। ऐसे में इवान का यह बयान उन्हें काफी महंगा पड़ सकता है, लेकिन स्नैपचैट के साथ-साथ स्नैपडील का भी नुकसान हो रहा है जबकि स्नैपडील एक भारतीय कंपनी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें