UP Elections: सपा की पल्लवी से पीछे चल रहे केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- साइकिल का पंचर ठीक होने में लगेंगे 25 साल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 10 Mar 2022 02:07 PM IST
सार

चारों राज्यों में यूपी,उत्तराखण्ड,मणिपुर,गोवा में फिर बनेगी भाजपा की सरकार,मोदी जी का जादू पूरे देश में बरकरार,

UP Elections 2022 Keshav Prasad Maurya said Cycle puncture will take 25 years to heal
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : कू

    विस्तार

    प्रदेश की हाट सीट मानी जाने वाली कौशाम्बी की सिराथू सीट पर भाजपा प्रत्याशी केशव प्रसाद मौर्य सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल से पीछे हो गए हैं। केशव 3386 मतों से सपा प्रत्याशी पल्लवी से दूसरे राउंड में पीछे हो गए हैं। मतगणना केंद्र के बाहर सपा और भाजपा प्रत्याशी लगातार नारेबाजी कर रहे हैं।

    वोटों की गिनती के बीच केशव प्रसाद मौर्या लगातार ट्वीट कर रहे हैं। मौर्य ने वोटों की गिनती के शुरू होने के साथ ही ट्वीट किया था कि जनता जीत रही है गुंडागर्दी हार रही है। इस ट्वीट को उन्होंने पिन भी किया है। उन्होंने इस पोस्ट को घरेलू माइक्रोब्लॉगिंग साइट कू पर भी शेयर किया है।

    Koo App

    जनता जीत रही है गुंडागर्दी हार रही है।।

    UP Elections: सपा की पल्लवी से पीछे चल रहे केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- साइकिल का पंचर ठीक होने में लगेंगे 25 साल
    UP Elections: सपा की पल्लवी से पीछे चल रहे केशव प्रसाद मौर्य ने कहा- साइकिल का पंचर ठीक होने में लगेंगे 25 साल

    वोटों की गिनती के बीच केशव प्रसाद मौर्य के बयान

    1. चारों राज्यों में यूपी,उत्तराखण्ड,मणिपुर,गोवा में फिर बनेगी भाजपा की सरकार,मोदी जी का जादू पूरे देश में बरकरार,

    #जय_भाजपा_जय_मोदी_

    2. सिराथू में भारी अंतर से कमल खिलेगा,

    साइकिल पंचर है,उसे बनाने में 25 साल लगेगा !

    3. नई हवा है।

    सपा सफ़ा है।

    बेवजह अखिलेश ख़फ़ा हैं!

    4. सपा गठबंधन के तथाकथित दिग्गज नेताओं को भी जनता ठुकरा रही है,भाजपा को बदनाम करने के लिए सपा के अखिलेश यादव जी ने झूठ बोलने की आटोमैटिक मशीन के रूप में काम किया था।

    5. समाजवादी पार्टी का सफ़ाया होता देख भाजपा ही नहीं संपूर्ण प्रदेश ख़ुश है।