वोटिंग के पहले चरण में Koo एप पर चला #VoteWaliSelfie का ट्रेंड, लोगों ने शेयर की अपनी सेल्फी
गुरुवार को Koo पर #वोटवालीसेल्फी अभियान चलाया गया। वोटरों ने मतदान के बाद अपने स्याही वाले निशान के साथ सेल्फी ली और उसे Koo पर पोस्ट किया।

विस्तार
आज 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में पहले फेज की वोटिंग के लिए एक तरफ जहां सुबह से ही वोटर्स की लाइनें पोलिंग बूथ पर दिखने लगीं थीं, वहीं सोशल मीडिया भी वोटर्स को जागरूक करने में लगा हुआ था। Koo App में वोटर्स को जागरूक करने और वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए समय-समय पर कई अभियान चलाए जा रहे हैं। गुरुवार को Koo पर #वोटवालीसेल्फी अभियान चलाया गया। वोटरों ने मतदान के बाद अपने स्याही वाले निशान के साथ सेल्फी ली और उसे Koo पर पोस्ट किया। इस अभियान के माध्यम से ये अपील की गई कि ज्यादा-से-ज्यादा लोग घर से बाहर निकलें और वोट करें।
सुबह से ही कई राजनेताओं और नामचीन हस्तियों ने भी इस हैशटैग के साथ अपनी सेल्फी डाली और लोगों से वोट करने की अपील की। सभी लोगों ने इस अभियान को हाथों-हाथ लिया जिसकी वजह से Koo App पर #VoteWaliSelfie पूरे दिन ट्रेंड में रहा।

युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने पर है जोर
10 फरवरी को पहले चरण के चुनाव शुरू होने के साथ ही आम लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए ही यह मुहिम चलाई जा रही है। #VoteWaliSelfie अभियान के जरिए युवाओं को जागरूक करने की ये मुहिम चुनाव के आखिरी चरण तक जारी रहेगी। इस अभियान में सभी 5 चुनावी राज्यों के मतदाता हिस्सा ले सकते हैं। वोटर्स को प्रोत्साहित करने के लिए इस अभियान के साथ एक प्रतियोगिता भी चलाई जा रही है जिसमें सबसे ज्यादा लाइक पाने वाले 5 सेल्फी को चुनाव के बाद ईनाम देने का भी प्रावधान रखा गया है।

इस प्रतियोगिता के साथ कुछ शर्ते भी रखी गई हैं जो इस प्रकार हैं
1. किसी राजनीतिक पार्टी, चिन्ह, राजनेता या उम्मीदवार के साथ सेल्फी न शेयर करें जिससे अन्य मतदाता प्रभावित हो सकते हैं।
2. पोलिंग बूथ के अंदर सेल्फी न लें. बूथ के बाहर मतदाता स्याही वाली उंगली के साथ सेल्फी ले सकते हैं।
3. इन नियमों के उल्लंघन करने पर प्रतियोगी अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगे।
इसके पहले भी वोटर्स को जागरूक करने के लिए Koo App ने #KooVotersCampaign और #PledgeToVote अभियान चलाया था जिसमें दिग्गज नेताओं, बॉलीवुड सेलेब्रिटीज, जाने माने खिलाड़ियों और अन्य कई प्रभावशाली लोगों ने हिस्सा लिया था। Koo की ये कोशिश है कि ज्यादा-से-ज्यादा लोग वोट करें और अपने अधिकारों के बारे में समझें। युवाओं का वोटिंग की तरफ रुझान बढ़ाने के लिए Koo ने आज वोट वाली सेल्फी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया है।