अनचाही उपलब्धि: YouTube पर फर्जी और झूठे वीडियो डालने में भारतीय नंबर 1

Youtube पर फर्जी और अनुचित सामग्री वाले वीडियो डालने में भारतीय लगातार दूसरी बार शीर्ष पर हैं। यूट्यूब के वीडियो की सामग्री की वैधता आधारित नियमों का उल्लंघन करने में भारत अमेरिका, ब्रिटेन, रूस व ब्राजील से भी आगे है। इससे पहले जनवरी-मार्च 2019 के बीच भी भारत शीर्ष पर था। यह अनचाही उपलब्धि देश के लिए चिंता का विषय है।

यूट्यूब कम्युनिटी गाइडलाइन्स रिपोर्ट के मुताबिक इस साल अप्रैल से जून के बीच 1.08 करोड़ वीडियो दुनियाभर से प्लेटफार्म पर साझा किये गए। इसमें सबसे अधिक फर्जी वीडियो भारत में पोस्ट हुए। इसके बाद अमेरिका, ब्राजील, इंडोनेशिया, मैक्सिको और ब्रिटेन में फर्जी वीडियो डाले गए।

ब्लॉगस्पॉट पर यूट्यूब ने बुधवार को कहा, उसने घृणा फैलाने वाले करीब एक लाख वीडियो हटाए हैं। जबकि यह वीडियो डालने वाले 17 हजार से अधिक चैनलों को निरस्त कर दिया गया। वहीं दूसरी तिमाही में 50 करोड़ से अधिक कमेंट भी यूट्यूब से हटाए गए।