Twitter Alternative: मस्क ने कंपनी से निकाला तो दो कर्मचारी बना रहे ट्विटर का अल्टरनेटिव, यह दिया नाम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 18 Dec 2022 06:32 PM IST
सार

अल्फोंजो फोंज टेरेल और डेवारिस ब्राउन को पिछले महीने ही छंटनी के दौरान कंपनी से निकाला गया था। तब से ही दोनों ट्विटर विकल्प के रूप में एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Two employees are building a new Twitter alternative app spilla after laid off by elon musk
Twitter - फोटो : iStock

    विस्तार

    मस्क के ट्विटर (Twitter) अधिग्रहण के बाद से ही माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। इन बदलावों में कंपनी के करीब आधे कर्मचारियों को बर्खास्त करना भी शामिल है। कर्मचारियों की छंटनी के साथ-साथ प्लेटफॉर्म पर कई दूसरे नियमों को भी बदला जा रहा है, जिसको लेकर कई यूजर्स ट्विटर के अन्य अल्टरनेटिव एप की तलाश कर रहे हैं। ट्विटर के कई अल्टरनेटिव एप उपलब्ध हैं और अब ट्विटर से निकाले गए दो कर्मचारी ट्विटर का अल्टरनेटिव एप बनाने में जुट गए हैं। इन कर्मचारियों ने अपने प्लेटफॉर्म का नाम भी रख लिया है।

    दरअसल, अल्फोंजो फोंज टेरेल और डेवारिस ब्राउन को पिछले महीने यानी नवंबर में बड़े पैमाने पर छंटनी के दौरान कंपनी से निकाला गया था। तब से ही दोनों स्पिल (Spill) नाम के एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम कर रहे हैं और इसे ट्विटर विकल्प के रूप में पेश कर रहे हैं। अपने प्लेटफॉर्म के बारे में टेरेल और ब्राउन का कहना है कि स्पिल एप "कल्चर ड्राइवर्स" को पूरा करेगा और ब्लैक ट्विटर के क्रिएटर्स के लिए रिफ्यूजी (शरण) के रूप में काम करेगा। स्पिल एप को बनाने वाले टेरेल और ब्राउन ने कहा, "यह एक रियल टाइम कन्वर्सेशनल प्लेटफॉर्म है, जो संस्कृति को पहले रखता है"। इस प्लेटफॉर्म को अगले महीने यानी जनवरी में लॉन्च किया जाएगा।

    विज्ञापन

    ट्विटर में लगातार छंटनी

    मस्क के कमान संभालते ही ट्विटर पर कई तरह के बदलाव किए गए हैं, जिनमें ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग अग्रवाल और मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नेड सेगल समेत कई शीर्ष अधिकारियों को बर्खास्त करना भी शामिल है। इसके बाद मस्क ने ट्विटर के दुनियाभर में 7500 कर्मचारियों में से करीब 3700 की छंटनी कर दी। बताया गया था कि जिन कर्मचारियों को निकाला गया, उनसे एक दिन पहले ही कंपनी के कंप्यूटर और ई-मेल का एक्सेस छीन लिया गया था। सिर्फ इतना ही नहीं कंपनी ने बिना किसी नोटिस के भी कई अन्य कर्मचारियों को भी बाहर का रास्ता दिखाया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    भारत में ट्विटर का अल्टरनेटिव बन सकता है कू!

    भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'कू' और मैस्टोडॉन को ट्विटर का सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है। और अब ट्विटर द्वारा अपने प्रतिद्वंद्वी प्लेटफॉर्म कू (Koo) के ट्विटर हैंडल को सस्पेंड करने के बाद ट्विटर पर आरोप भी लगाए जा रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि कू की लोकप्रियता से ट्विटर डर गया है और इसलिए इसके अकाउंट्स को बंद कर रहा है। कू का अकाउंट सस्पेंड होने के बाद इसके सह-संस्थापक ने ट्विटर की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। बता दें कि मैस्टोडॉन (Mastodon) का अकाउंट पहले ही प्रतिबंधित है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें