Twitter में आ रहा है इंस्टाग्राम वाला यह फीचर, बदल जाएगा ट्वीट करने का अंदाज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 25 Jan 2022 05:04 PM IST
सार

नए अपडेट के बाद Twitter यूजर्स अपने 150 फॉलोअर्स के साथ कोई कंटेंट शेयर कर सकेंगे। ट्विटर के इस फीचर की पहली झलक पिछले साल जुलाई में देखने को मिली थी। उस दौरान इस फीचर को Trusted Friends के नाम से देखा गया था।

विज्ञापन
Twitter Working on close friends feature could share tweets with up to 150 select users
ट्विटर - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) अब एक नए फीचर पर काम कर रहा है। Twitter के इस फीचर की फिलहाल टेस्टिंग हो रही है। नए अपडेट के बाद इंस्टाग्राम की तरह Twitter के यूजर्स भी अपने ट्वीट को कुछ क्लोज लोगों के साथ शेयर कर सकेंगे। ट्विटर का नया फीचर इंस्टाग्राम के क्लोज फ्रेंड जैसा ही है।

    नए अपडेट के बाद Twitter यूजर्स अपने 150 फॉलोअर्स के साथ कोई कंटेंट शेयर कर सकेंगे। ट्विटर के इस फीचर की पहली झलक पिछले साल जुलाई में देखने को मिली थी। उस दौरान इस फीचर को Trusted Friends के नाम से देखा गया था।

    विज्ञापन
    Twitter में आ रहा है इंस्टाग्राम वाला यह फीचर, बदल जाएगा ट्वीट करने का अंदाज

    नए अपडेट के बाद आपको ट्वीट सिर्फ उन्हीं 150 लोगों को दिखेंगे जिनके साथ आपने अपने ट्वीट शेयर करेंगे। इसके अलावा आपको ट्वीट पर यही लोग रिप्लाई भी कर पाएंगे। आप इन 150 लोगों की लिस्ट से जब चाहे किसी को हटा और जोड़ सकेंगे। ध्यान देने वाली बात यह है कि जिन लोगों को आप अपनी लिस्ट से हटाएंगे उन्हें किसी तरह का नोटिफिकेशन नहीं मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इससे पहले पिछले साल सितंबर में Twitter ने इनवाइट ओनली कम्यूनिटीज फीचर पेश किया था जिसका मकसद भी यही था। नए फीचर को सभी यूजर्स के लिए लॉन्च किए जाने को लेकर फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें