दो युवकों ने पकड़ी Twitter की ये 'कमी', कर दिया 35 हजार कैरेक्टर में ट्वीट

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 07 Nov 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
Twitter Users Exploits Loophole to Post 35000 Character Tweet
35,000-character tweet

    जर्मनी के दो युवकों ने ट्विटर के 140 कैरेक्टर की लिमिट को तोड़ते हुए 35 हजार कैरेक्टर में ट्वीट किया है। इस ट्वीट के बाद ट्विटर के साथ दुनियाभर के यूजर्स हैरान हैं। वहीं ट्विटर ने 35 हजार कैरेक्टर वाले इस ट्वीट को हटा दिया है। साथ ट्वीट करने वाले दोनों यूजर्स के अकाउंट को भी सस्पेंड कर दिया, हालांकि थोड़ी देर बाद उनका अकाउंट एक्टिव भी हो गया। आइए जानते हैं युवकों ने यह कमाल कैसे किया?

    जर्मनी के इन युवकों ने किया यह कमाल

    दो युवकों ने पकड़ी Twitter की ये 'कमी', कर दिया 35 हजार कैरेक्टर में ट्वीट

    यह कारनामा जर्मनी के दो युवकों ने किया है जिनका ट्विटर हैंडल @Timrasett और @HackneyYT है। वहीं इस ट्वीट के बाद ट्विटर ने कहा है कि इस बग को फिक्स कर लिया गया है। बता दें कि ट्विटर 140 कैरेक्टर के बाद फिलहाल 280 कैरेक्टर में ट्वीट की टेस्टिंग कर रहा है। वहीं फीचर फिलहाल 380 मिलियन यूजर्स के लिए एक्टिव है।

    विज्ञापन

    अब ऐसा नहीं हो सकता है

    दरअसल ट्विटर पर यूआरएल काउंट नहीं होता है और इसी का फायदा उठाते हुए इन दोनों युवकों ने 35 हजार कैरेक्टर में ट्वीट किया है। युवकों ने ट्वीट के पहले “www.” और अंत में “.com” लिखकर ट्वीट किया। ऐसे में ट्विटर ने इस यूआरएल समझ लिया, हालांकि अब ऐसा नहीं हो सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें