ट्विटर में बदलाव: अब सरकारी और कंपनियों के हैंडल पर दिखेगा Official लेबल
नए बदलाव के बाद सरकारी ट्विटर हैंडल, मीडिया हाउस के ट्विटर हैंडल और किसी संस्थान के ट्विटर हैंडल पर इस तरह के लेबल देखने को मिलेंगे। लेबलिंग की शुरुआत 8 डॉलर वाले ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की लॉन्चिंग के साथ होगी।

विस्तार
एलन मासिक के ट्विटर के मालिक बनने के बाद से कंपनी में उथल-पुथल मचा हुआ है। खबर है कि 10 नवंबर से सभी ट्विटर यूजर्स को ट्विटर इस्तेमाल करने के लिए पैसे देने होंगे। इसी बीच ट्विटर के पूर्व इंजीनियर ने दावा किया है कि उन्हें महत्वपूर्ण दस्तावेजों को सेव करने के लिए एक टूल तैयार किया था। इंजीनियर इमैनुएल कॉर्नेट ने यूएस नेशनल लेबर रिलेशंस बोर्ड में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।
इसी बीच ट्विटर में आधिकारिक तौर पर अब बदलाव शुरू हो गए हैं। अब आधिकारिक हैंडल पर "Official" लेबल लगाया जा रहा है। यहां तक कि ट्विटर के हैंडल पर भी अब इस लेबल को देखा जा सकता है, हालांकि यह लेबल फिलहाल भारत में नहीं दिख रहे हैं।
नए बदलाव के बाद सरकारी ट्विटर हैंडल, मीडिया हाउस के ट्विटर हैंडल और किसी संस्थान के ट्विटर हैंडल पर इस तरह के लेबल देखने को मिलेंगे। लेबलिंग की शुरुआत 8 डॉलर वाले ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन की लॉन्चिंग के साथ होगी। इसकी जानकारी प्रोडक्ट मैनेजर एस्तेर क्रॉफर्ड ने दी है।
सरकार से संबंधिक फेक अकाउंट पूरी दुनिया के लिए परेशानी बने हुए हैं, हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि पहले से वेरिफाइड सभी ब्लू टिक अकाउंट के साथ "Official" का लेबल नहीं लेगा। इसके अलावा यह लेबल ट्विटर की ओर से डिफॉल्ट रूप से होगा।
Official लेबल सरकारें, कंपनियां, बिजनेस पार्टनर, प्रमुख मीडिया आउटलेट, पब्लिशर और कुछ अन्य पब्लिक फीगर वाले अकाउंट पर देखने को मिलेंगे, हालांकि ब्लू टिक वाले अकाउंट के साथ Official के लेबल पर ट्विटर बोर्ड के एक पूर्व सदस्य जेसन गोल्डमैन ने कहा कि इससे भ्रम की स्थिति पैदा हो सकती है।