Twitter Blue Tick: आज से हट जाएंगे फ्री वाले ब्लू टिक, ट्विटर ने किया लेगेसी ब्लू चेकमार्क हटाने का एलान

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 20 Apr 2023 12:18 PM IST
सार

यानी कल से फ्री वाले सभी ब्लू टिक दिखना बंद हो जाएंगे। और यदि आप अपने अकाउंट पर ब्लू चेकमार्क यानी नीले टिक को बनाए रखना चाहते हैं तो आपको इसके लिए भुगतान करना होगा।

विज्ञापन
Twitter to remove legacy verified blue checkmarks from today know how to retain
ट्विटर के सीईओ एलन मस्क - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    इंस्टेंट ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) ने ट्विटर ब्लू टिक को लेकर एक बार फिर नया एलान कर दिया है। ट्विटर ने अपने वेरिफाइड अकाउंट से जानकारी देते हुए कहा कि लेगेसी ब्लू चेकमार्क हटाए जाने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल है। हम लीगेसी सत्यापित चेकमार्क को आज से हटा रहे हैं। यानी कल से फ्री वाले सभी ब्लू टिक दिखना बंद हो जाएंगे। और यदि आप अपने अकाउंट पर ब्लू चेकमार्क यानी नीले टिक को बनाए रखना चाहते हैं तो आपको इसके लिए भुगतान करना होगा। इससे पहले एक अप्रैल से फ्री वाले ब्लू टिक हटाने की बात कही जा रही थी।

    आज से फ्री वाले ब्लू टिक हटाने की घोषणा कंपनी के वेरिफाइड अकाउंट से की गई है। ट्वीट में कहा गया है कि कल, 20 अप्रैल से हम लीगेसी सत्यापित चेकमार्क को हटा रहे हैं। ट्विटर पर सत्यापित रहने के लिए यूजर्स ट्विटर ब्लू के लिए साइन अप कर सकते हैं। यानी आपको अपने ट्विटर अकाउंट पर ब्लू टिक बरकरार रखना है तो आपको आज ही इसके लिए साइन अप करना होगा और कीमत चुकानी होगी।

    विज्ञापन

    इससे पहले 1 अप्रैल से लिगेसी चेकमार्क हटाने की तारीख तय की गई थी। ट्विटर वेरिफाइड के ऑफिशियल अकाउंट से यह ट्वीट किया गया था, जिसमें कहा गया था कि, "1 अप्रैल को हम अपने लीगेसी सत्यापित प्रोग्राम को समाप्त करना और लीगेसी सत्यापित चेकमार्क को वापस लेना प्रारंभ करेंगे। ट्विटर पर अपना ब्लू चेकमार्क रखने के लिए लोग ट्विटर ब्लू के लिए साइन अप कर सकते हैं।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें