अगर आपके पास हैं आईफोन के मॉड्लस तो नहीं चला पाएंगे ट्विटर

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 25 Aug 2018 11:19 AM IST
Twitter to ends support for iOS 9 and lower versions
twitter

    अगर आप भी ट्विटर इस्तेमाल करते हैं और आपके पास आईओएस 9 वाला आईफोन है तो आपके लिए बुरी खबर है। अब आप अपने आईओएस9 वाले आईफोन में ट्विटर नहीं चला पाएंगे। ट्विटर ने कहा है कि आईओएस9 और उससे नीचे के आईओस को ट्विटर सपोर्ट नहीं करेगा। ऐसे में जिन लोगों के आईफोन में आईओएस 10 है, सिर्फ वही लोग ट्विटर इस्तेमाल कर पाएंगे।

    आपको बताते चलें कि ट्विटर फिलहाल आईफोन आईफोन 4, आईफोन 5 और आईफोन 6 जैसे मॉडल में भी सपोर्ट कर रहा है, लेकिन कंपनी इनमें सपोर्ट देना अब बंद कर रही है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि इन आईफोन ट्विटर चलेगा ही नहीं। इन फोन में आप ट्विटर का वेब वर्जन चला सकेंगे और साथ ही एप भी चलेगा लेकिन एप में ट्विटर का कोई नया फीचर नहीं आएगा और ना ही आने वाले बग की कंपनी जिम्मेदारी लेगी। हालांकि कंपनी ने आईओएस 9 के सपोर्ट को बंद करने की आखिरी तारीख नहीं बताई है।

    गौरतलब है कि ट्विटर की नई पॉलिसी 10 सितंबर 2018 से लागू हो रही है। इसके बाद ट्वीट करने, रीट्वीट करने, लाइक्स, फॉलो और डायरेक्ट मैसेज करने की एक सीमा तय होगी जिसके मुताबिक 3 घंटे में सिर्फ 300 ट्वीट और रीट्वीट किए जा सकेंगे। इसके अलावा 24 घंटे में आप सिर्फ 1000 ट्वीट को लाइक कर सकेंगे और 1000 लोगों को फॉलो कर सकेंगे। साथ ही 24 घंटे में आप 15,000 लोगों को डायरेक्ट मैसेज भेज पाएंगे।

    ट्विटर की इस नई पॉलिसी से उन सेलिब्रिटीज को बड़ा नुकसान होगा जिनके फॉलोअर्स अकाउंट बनने के 24 घंटे के भीतर लाखों हो जाते हैं और हजारों बार उनके ट्वीट को रीट्वीट करते हैं। हालांकि इस पॉलिसी से फर्जी खबरों के प्रचार-प्रसार पर रोक जरूर लगेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें