Twitter में आ रहा है फेसबुक वाला यह फीचर, यहां चल रही है टेस्टिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 29 Jul 2022 02:13 PM IST
सार

जल्द ही Twitter में फेसबुक का स्टेटस फीचर दिखने वाला है। Twitter के स्टेटस फीचर की टेस्टिंग फिलहाल अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में हो रही है।

विज्ञापन
Twitter Testing Facebook Like Status Feature With Emoji
Twitter - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    तमाम सोशल मीडिया साइट्स एक-दूसरे के फीचर्स को कॉपी करती हैं। किसी एक सोशल मीडिया साइट में कोई फीचर आता है और उसके कुछ दिन बाद वह फीचर किसी अन्य साइट में दिख जाता है। अब इसी कड़ी में माइक्रोब्लॉगिंग साइट (Twitter) फेसबुक के एक फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। जल्द ही Twitter में फेसबुक का स्टेटस फीचर दिखने वाला है। Twitter के स्टेटस फीचर की टेस्टिंग फिलहाल अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में हो रही है।

    नए फीचर में कस्टम इमोजी का विकल्प नहीं मिलेगा। यह फीचर काफी हद तक फेसबुक के पुराने स्टेटस फीचर जैसा होगा जिसमें पहले से लिखे हुए लेबल मिलते हैं। नए फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है। ट्विटर में स्टेटस के लिए थीम के तौर पर A Thread, Hot Take, Vacation Mode, Soon और Travelling मिलेंगे।

    विज्ञापन

    Twitter ने भी नए फीचर की टेस्टिंग के बारे में TechCrunch से पुष्टि की है, हालांकि इसके रोलआउट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। ट्विटर के इस नए फीचर के बारे में सबसे पहले रिवर्स इंजीनियर Jane Manchun Wong ने जानकारी दी थी। नए फीचर का कोड नेम “Vibe” बताया जा रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि ट्विटर एक और नए फीचर को-ट्वीट (CoTweets) पर भी काम कर रहा है। इस फीचर का यूज करके दो यूजर एक साथ ट्वीट कर सकेंगे यानी अभी तक यूजर्स अपने ट्विटर हैंडल से अपने यूजर नेम के साथ ट्वीट करते हैं, लेकिन नए फीचर आने के बाद दो यूजर मिलकर भी ट्वीट कर पाएंगे।

    यह फीचर इंस्टाग्राम के कॉलेबोरेशन (collaboration) फीचर की तरह है। अभी यह फीचर अपने ट्रायल फेज में है और कनाडा, अमेरिका और कोरिया के कुछ यूजर्स के लिए ही लाइव हुआ है। चलिए इस फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें