क्रिकेट के दीवानों के लिए Twitter ला रहा क्रिकेट टैब, मिलेगी पल-पल की जानकारी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 30 Mar 2022 09:33 AM IST
सार

जनवरी 2021 से जनवरी 2022 के बीच ट्विटर पर 4.4 मिलियन भारतीयों ने क्रिकेट के बारे में 96.2 मिलियन ट्वीट्स साझा किए हैं।

Twitter Testing Cricket Tab for cricket lovers on Android Amid IPL 2022
Twitter Cricket Tab - फोटो : amarujala

    विस्तार

    हर दिन लोग यह जानकारी लेने के लिए ट्विटर पर आते हैं कि इस समय देश में क्या घटनाएं घट रही हैं और उनकी दिलचस्पी के क्षेत्र में क्या नया हो रहा है। इस सर्विस पर लोग अपनी दिलचस्पी और जुनून के जिन अलग-अलग क्षेत्रों को फॉलो करते हैं, उसमें क्रिकेट भी एक है। भारत में ट्विटर पर 75 फीसदी लोगों की पहचान क्रिकेट फैंस के रूप में की गई है, जबकि इनमें से 58 फीसदी लोग क्रिकेट खेलते हैं। जनवरी 2021 से जनवरी 2022 के बीच ट्विटर पर 4.4 मिलियन भारतीयों ने क्रिकेट के बारे में 96.2 मिलियन ट्वीट्स साझा किए हैं।

    अब लोगों की इस दीवानगी को देखते हुए आईपीएल 2022 के खास मौके पर ट्विटर ने एक नए टैब 'क्रिकेट टैब' की टेस्टिंग शुरू की है। इस सर्विस के तहत एक्सप्लोर पेज पर क्रिकेट टैब को टेस्ट किया जाएगा। यह भारत में उन कुछ लोगों के लिए प्रयोग होगा जो एंड्रॉयड पर ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं। यह टैब एक इकलौता डेस्टिनेशन होगा, जो खोज के माध्यम की तरह काम करेगा। यहां आकर लोग यह खोज सकेंगे कि क्रिकेट में आजकल क्या नया हो रहा है। इसी के साथ उन्हें यहां क्रिकेट के बारे में प्रासंगिक, एक्सक्लूसिव और ट्विटर पर पहली बार नवीनतम जानकारी मिलेगी।

    क्रिकेट टैब की खासियतें

    • इवेंट्स पेज :फैंस क्रिकेट टैब के टॉप पर मौजूद इसके लिए बनाए विशेष पेज पर फील्ड से अपडेट हासिल कर सकेंगे और हाल ही में किए गए नवीतनम ट्वीट्स को फॉलो करने में सक्षम होंगे।
    • लाइव स्कोरकार्ड्स :ट्विटर पर अब मैच के स्कोर को फॉलो करना अब और आसान हो जाएगा। मैच का स्कोर क्रिकेट टैब पर तो दिखाई देगा ही, इसके साथ ही यह इवेंट्स पेज पर नजर आएगा।
    • इंटरएक्टिव टीम विजेट्स: यह टैब फैंस को कंटेंट विजेट्स, जैसे बेहतरीन खिलाड़ी और टीम रैकिंग तक भी पहुंच प्रदान करेगा। जैसे-जैसे फील्ड पर मैच ज्यादा दिलचस्प रूप लेगा। यह विजेट्स फैंस को पलक झपकते बताएंगे कि मैदान पर उनके पसंदीदा खिलाड़ियों की गतिविधि कैसी रही।
    • टॉप विडियो कंटेंट :फैस को अनोखा अनुभव प्रदान करने के लिए ट्विटर ब्रॉडकास्ट और क्रिएटर पार्टनर्स के साथ साझेदारी करेगा, जिससे यूजर्स को उनका पसंदीदा वीडियो कॉन्टेंट उपलब्ध कराया जा सके। इसमें मैच के दिलचस्प पल, मुख्य अंश और फील्ड के बाहर होने वाला एक्शन शामिल होगा।
    • टॉपिक ट्वीट्स :ट्विटर टॉपिक्स विषय पर आधारित ट्वीटस के लिए मशीन लर्निंग का प्रयोग करते हैं। आईपीएल टॉपिक फैंस के लिए क्रिकेट टैब में मिलेगा, जिससे वह यहां पर होने वाली बातचीत पर ज्यादा बेहतर ढंग से निगाह रख सकेंगे।
    • ट्विटर लिस्ट्स :फैंस अपनी मनपसंद टीम और खिलाड़ियों को समर्पित ट्विटर लिस्ट को भी फॉलो कर सकेंगे। ये लिस्ट लोगों को कई अकाउंट्स को फॉलो करने की इजाजत देगी, जिसमें अलग टाइमलाइन पर किसी खास विषय पर ट्वीट किए जाते हैं
    • इसके अलावा फैंस मैच के महत्वपूर्ण पलों के संबंध में नोटिफिकेशन हासिल कर सकेंगे, जिससे उन्हें मैच के हरेक दिलचस्प और चर्चा योग्य पलों से जुड़ने में मदद मिलेगी, जिससे वह फील्ड पर होने वाले किसी भी महत्वपूर्ण एक्शन को मिस नहीं करेंगे।

    #CricketTwitter के अनुभव को एक लेवल ऊपर ले जाने के लिए मशहूर किक्रेट कॉमन्ट्रेटर हर्षा भोगले (@bhogleharsha) ट्विटर पर होने वाली जीओएटी डिबेट पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। वह फैंस के #GOATTweets पर भी प्रतिक्रिया व्यक्त करेंगे कि कौन सा क्रिकेटर अब तक का सबसे महान क्रिकेटर रहा है। फैंस अपनी टीम की हौसला बढ़ाने के लिए हिंदी-अंग्रेजी समेत कुल 7 भारतीय भाषाओं में खास तरह की टीम इमोजी शेयर करेंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें