Twitter:एलन मस्क के प्राइवेट जेट को ट्रैक करने वाले व्यक्ति का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड, मस्क ने कही यह बात

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 15 Dec 2022 10:57 AM IST
सार

ट्विटर ने एलन मस्क के जेट को ट्रैक करने और उनकी लोकेशन पर नजर रखने वाले जैक के अकाउंट को प्लेटफॉर्म के नियमों का उल्लंघन करने के लिए सस्पेंड किया गया है। जैक के 30 अन्य अकाउंट्स को भी बंद किया गया है, जिनसे अन्य मशहूर हस्तियों के निजी जेट की ट्रैकिंग की जा रही थी।

विज्ञापन
Twitter Suspends Account of person who Tracked Elon Musk Private Jet Flights
Twitter - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने कंपनी के मालिक एलन मस्क के प्राइवेट जेट को ट्रैक करने वाले व्यक्ति का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। @ElonJet नाम के इस अकाउंट को दो साल पहले फ्लोरिडा के जैक स्वीनी ने बनाया था। यह अकाउंट तभी से एलन मस्क के प्राइवेट जेट के मूवमेंट की जानकारी ट्वीट करता रहता था। बता दें कि इससे पहले मस्क ने कहा था कि वो किसी भी ट्विटर अकाउंट को सस्पेंड नहीं करेंगे, भले ही वो अकाउंट सुरक्षा की दृष्टि से ठीक नहीं हो। उन्होंने कहा था कि फ्री स्पीच के प्रति यह उनकी प्रतिबद्धता है।

    ट्विटर ने एलन मस्क के जेट को ट्रैक करने और उनकी लोकेशन पर नजर रखने वाले जैक के अकाउंट @ElonJet को प्लेटफॉर्म के नियमों का उल्लंघन करने के लिए सस्पेंड किया है। ट्विटर ने इसे निजता का हनन बताया और जैक स्वीनी के ट्विटर अकाउंट @ElonJet को सस्पेंड कर दिया।

    विज्ञापन

    जैक ने अपने पर्सनल अकाउंट से ट्वीट करके इसकी जानकारी दी कि उनका @ElonJet अकाउंट निलंबित कर दिया गया है। साथ ही जैक के 30 अन्य अकाउंट्स को भी बंद किया गया है, जिनसे अन्य मशहूर हस्तियों के निजी जेट की ट्रैकिंग की जा रही थी। ट्विटर ने कहा कि किसी व्यक्ति की लोकेशन को शेयर करने वाले ट्वीट्स जो रियल-टाइम या डे के नहीं हैं, को संशोधित नीति के तहत अनुमति दी जाती है। यानी इस तरह की पोस्ट को नियमों का उल्लंघन नहीं कहा जाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    मस्क ने एक ट्वीट में कहा, "किसी भी व्यक्ति के रीयल-टाइम और लोकेशन की जानकारी को ट्रैक करने वाले डॉक्सिंग अकाउंट्स को निलंबित कर दिया जाएगा, क्योंकि यह शारीरिक सुरक्षा उल्लंघन है।" इसमें रीयल-टाइम लोकेशन की जानकारी देने वाली साइटों के लिंक पोस्ट करना भी शामिल है।" दरअसल, डॉक्सिंग का मतलब घर का पता या फोन नंबर जैसी पहचान की जानकारी को दुर्व्यवहार के लिए ऑनलाइन पोस्ट करना है।

    एलन मस्क ने बुधवार को ट्वीट किया कि @ElonJet नाम के ट्विटर अकाउंट को स्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है। इसके पीछे मस्क ने अपने बेटे और परिवार पर आए खतरे का जिक्र किया।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें