तालिबान का कब्जा: ट्विटर पर लगातार मदद मांग रहे लोग, कंपनी ने कहा- लोगोंं की सुरक्षा पहली प्राथमिकता

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 17 Aug 2021 04:16 PM IST
सार

ट्विटर ने कहा है कि अफगानिस्तान में स्थिति तेजी से बदल रही है। लोग मदद के लिए ट्विटर का सहारा ले रहे हैं। लोगों को सुरक्षित रखना कंपनी की पहली प्राथमिकता है, ऐसे में हमारी टीम काफी सर्तक है।

विज्ञापन
TWitter says on Afghanistan situation people in the country using Twitter to seek help and assistance our top priority is keeping people safe
अफगानिस्तान में तालिबानी - फोटो : पीटीआई

    विस्तार

    अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद सोशल मीडिया कंपनियां पहले के मुकाबले अधिक एक्टिव हो गई हैं। फेसबुक ने कहा है कि अमेरिकी कानून के मुताबिक तालिबान एक आतंकी संगठन है, इसलिए उसके सभी अकाउंट को बैन करने का फैसला लिया गया है।

    वहीं अब ट्विटर ने कहा है कि अफगानिस्तान में स्थिति तेजी से बदल रही है। लोग मदद के लिए ट्विटर का सहारा ले रहे हैं। लोगों को सुरक्षित रखना कंपनी की पहली प्राथमिकता है, ऐसे में हमारी टीम काफी सर्तक है।

    विज्ञापन

    ट्विटर के एक प्रवक्ता ने कहा है, 'हम अपने नियमों को सक्रिय रूप से लागू करना और ट्विटर के नियमों का उल्लंघन करने वाली सामग्री की समीक्षा करना जारी रखेंगे। विशेष रूप से हिंसा, फर्जी कंटेंट और स्पैम को प्रमोट करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।'

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फेसबुक ने अपने सभी प्लेटफॉर्म पर किया तालिबान को बैन

    फेसबुक ने साफतौर पर कहा है कि तालिबान का समर्थन करने वाले अकाउंट भी ब्लॉक होंगे। फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा है कि कंपनी के पास दरी और पाश्तो भाषा के जानकारों की पूरी टीम है जो कि स्थानीय कंटेंट पर नजर रख रही हैं और हमें सूचित कर रही है। फेसबुक ने कहा है कि पिछले कई सालों से तालिबान के कई नेता और प्रवक्ता फेसबुक पर मौजूद हैं जिनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में है।

    फेसबुक के मुताबिक उसने तालिबान को अपने प्लेटफॉर्म पर बैन करना का फैसला राष्ट्रीय सरकार को ध्यान में रखते हुए नहीं लिया है, बल्कि वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के अधिकारों का पालन करती है। फेसबुक ने कहा है कि वह अपने सभी प्लेटफॉर्म यानी फेसबुक, फेसबुक मैसेंजर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर तालिबान को बैन कर दिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें