भारत में क्यों हो रहा ट्विटर का विरोध, क्या इसकी जगह ले लेगा Mastodon

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 08 Nov 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
Twitter rival Mastodon trending in India whats this mean
mastodon vs twitter - फोटो : amar ujala

    माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का भारत में जमकर विरोध हो रहा है। ट्विटर पर जातिवादी होने का आरोप लगा है और इसे लेकर #cancelallBlueTicksinIndia, #TwitterHatesSCSTOBCMuslims, #CasteistTwitter, #JaiBhimTwitter हैशटैग चलाए जा रहे हैं। कई यूजर्स ने ट्विटर को बहिष्कार की भी बात की है। वहीं जातिवादी संबंधी विवाद पर ट्विटर ने अपने एक बयान में कहा है कि नीति से लेकर फीचर तक के नियमों को लेकर कंपनी ने कभी पक्षपात नहीं किया है। ट्विटर का कहना है कि वह किसी राजनीतिक और किसी खास विचारधारा के आधार पर अपने फैसले नहीं लेता है। बता दें कि केवल भारत में ट्विटर के यूजर्स की संख्या 3 करोड़ से अधिक है।

    Mastodon आया सामने

    Mastodon
    Mastodon - फोटो : Mastodon

    ट्विटर पर विवाद के बीच उसी के जैसे एक सोशल नेटवर्किंग साइट Mastodon का नाम सामने आया है। मास्टोडन (Mastodon) एक ओपन सोर्स नेटवर्क है जहां यूजर्स पोस्ट शेयर कर सकते हैं, कॉमेंट कर सकते हैं, एक दूसरे को फॉलो कर सकते हैं, फोटो और वीडियो लाइट कर सकते हैं। लेकिन इसके साथ एक परेशानी है कि यह एक ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म है यानी इसका कोई स्वामित्व नहीं है। ऐसे में मास्टोडन इस्तेमाल के मामले में लोग प्राइवेसी को काफी डरे हुए हैं।

    विज्ञापन

    2016 में लॉन्च हुआ था Mastodon

    Mastodon
    Mastodon - फोटो : Mastodon

    Mastodon साल 2016 के अक्टूबर में लॉन्च हुआ था, उस दौरान कंपनी का दावा था कि उसके बाद 2.2 मिलियन यानी 22 लाख यूजर्स हैं। बता दें कि फिलहाल ट्विटर के पास 300 मिलियन यानी 30 करोड़ से भी अधिक यूजर्स हैं। ट्विटर पर जातिवादी होने के आरोप के बीच Mastodon अचानक से ट्रेंड में आ गया है, हालांकि अभी तक यह रिपोर्ट सामने नहीं आई है कि कितने लोगों ने Mastodon पर अपना अकाउंट बनाया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें