Twitter का वेरिफिकेशन कल से हो रहा शुरू, ये लोग कर सकते हैं ब्लू टिक के लिए अप्लाई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 21 Jan 2021 05:51 PM IST
Twitter Restart Verified Blue Ticks from Friday all You Need to Know
twitter verification - फोटो : Amar Ujala

    यदि आप अपने ट्विटर (Twitter) को वेरिफाई कराने का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए गुड न्यूज है। Twitter का वेरिफिकेशन कल यानी 22 जनवरी 2021, शुक्रवार से फिर से शुरू हो रहा है। बता दें कि Twitter ने साल 2017 में पब्लिक वेरिफिकेशन बंद कर दिया था। अब तीन साल बाद कंपनी अकाउंट वेरिफिकेशन फिर से शुरू किया है।

    ट्विटर अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए योग्यता

    ट्विटर के मुताबिक कंपनी सिर्फ उन्हीं लोगों का अकाउंट वेरिफाई होगा जिनका अकाउंट एक्टिव है। शुरुआती चरण में छह तरह के अकाउंट का वेरिफिकेशन होगा जिनमें सरकारी कंपनी, ब्रांड्स, नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन, न्यूज, इंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स, ऑर्गेनाइजर और दूसरे प्रभावशाली व्यक्ति शामिल हैं, हालांकि ट्विटर ने यह भी कहा है कि उन अकाउंट्स को भी वेरिफाई किया जाएगा जिनके फॉलोअर्स काफी ज्यादा हैं।

    कंपनी ने कहा कि उन अकाउंट्स का वेरिफिकेशन हटाया भी जा सकता है जो नियमों का उल्लंघन करते हैं या बार-बार नियमों का उल्लंघन करते हैं। घृणा फैलाने वाले पोस्ट, हिंसात्मक पोस्ट और देश की अखंडता के खिलाफ पोस्ट करने वालों का ब्लू बैगेज हटाया जाएगा, हालांकि यह प्रक्रिया ऑटोमेटिक नहीं होगी।

    ट्विटर ब्लू टिक वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई करने के लिए अभी कोई लिंक या वेब पेज या फॉर्म पेज का लिंक लाइव नहीं हुआ है लेकिन उम्मीद है कि आज यानी 21 जनवरी की आधी रात या फिर कल 22 जनवरी को पेज लाइव हो जाएगा जिसके बाद यूजर्स अपने अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई कर सकेंगे। वेरिफिकेशन के लिए कंपनी की कुछ शर्तें भी हैं जो उसकी साइट पर जाकर देखी जा सकती हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें