Edit Tweet feature: अब ट्विटर में एडिट कर सकेंगे ट्वीट, जानिए किन यूजर्स को मिलेगी सुविधा
ट्विटर के ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक Edit Tweet feature में यूजर्स को 30 मिनट तक ही ट्वीट को एडिट करने की सुविधा दी जाएगी। 30 मिनट के बाद यूजर्स अपने ट्वीट को एडिट नहीं कर सकेंगे।

विस्तार
माइक्रो ब्लॉगिंग व सोशल नेटवर्किंग साइट Twitter पर आपको जल्द ट्वीट एडिट बटन मिलने वाला है। यानी कि ट्विटर यूजर्स इस फीचर्स (Edit Tweet feature) के इस्तेमाल से ट्वीट को एडिट भी कर सकते हैं। हालांकि यह फीचर्स अभी टेस्टिंग मोड में है, ट्विटर इस ट्वीट एडिट फीचर्स को ब्लू सब्सक्राइबर के लिए अगले महीने तक जारी कर सकता है। बता दें कि यह फीचर्स फेसबुक के एडिट पोस्ट फीचर्स की तरह काम करेगा, जिसमें ट्वीट को पोस्ट करने के बाद भी सुधारा जा सकेगा। हालांकि इस फीचर्स के लिए आपको पैसे चुकाने पड़ सकते हैं।

30 मिनट के भीतर कर सकेंगे एडिट
ट्विटर के ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक इस फीचर्स में यूजर्स को पहले 30 मिनट तक ही ट्वीट को एडिट करने की सुविधा दी जाएगी। 30 मिनट के बाद यूजर्स अपने ट्वीट को एडिट नहीं कर सकेंगे। ट्विटर के अनुसार एडिट होने के बाद ट्वीट आईकन के रूप में दिखेगा, जिसमें अन्य यूजर्स को यह जानकारी मिल सके कि ऑरिजनल ट्वीट को मॉडीफाई किया गया है। साथ ही ट्वीट के एडिट करने के टाइम को भी अन्य यूजर्स देख सकेंगे।
ट्विटर ने कहा कि फिलहाल हम इसकी टेस्टिंग कर रहे हैं, साथ ही हम ये भी चैक कर रहे हैं कि यूजर्स कैसे इस फीचर्स का मिसयूज कर सकते हैं। इस फीचर्स को सबसे पहले अगले महीने में ब्लू सब्सक्राइबर के लिए जारी किया जाएगा। फीचर्स को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि इसके लिए आपको पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। फिलहाल Edit Tweet feature के लिए अमेरिका में यूजर्स को प्रतिमाह $4.99 (करीब 400 रुपये) चुकाने पड़ रहे हैं।