तो एलन मस्क ने अप्रैल फूल बनाया: नहीं हटेंगे फ्री वाले ट्विटर ब्लू टिक लेकिन अब दिख रहा यह बदलाव

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 03 Apr 2023 09:51 AM IST
सार

ट्विटर के इस कदम के बाद कहा जा रहा है कि यह एक अप्रैल फूल था और एलन मस्क लिगेसी ब्लू टिक अकाउंट से ब्लू टिक वापस नहीं लेने वाले हैं, हालांकि ट्विटर या एलन मस्क ने इस बदलाव को लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है। इसी बीच न्यूयॉर्क टाइम्स के गोल्ड वेरिफाइड मार्क को हटा दिया है।

विज्ञापन
Twitter legacy blue ticks remain despite Elon Musk subscription threat here is the details
twitter legacy blue tick - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एलन मस्क ने कहा था कि एक अप्रैल से लिगेसी यानी फ्री वाले ब्लू टिक हटा दिए जाएंगे। एलन मस्क ने कहा है कि सभी फ्री ब्लू टिक हटाए जाएंगे यानी फ्री यूजर्स के लिए ब्लू टिक की सुविधा नहीं होगी, लेकिन आज यानी तीन अप्रैल को भी फ्री वाले यानी लिगेसी ब्लू टिक लोगों के अकाउंट के साथ बरकरार हैं, लेकिन एक बदलाव जरूर नजर आ रहा है।

    पहले लिगेसी ब्लू टिक अकाउंट के साथयह एक लीगेसी सत्यापित खाता है। यह उल्लेखनीय हो भी सकता है और नहीं भी (This is a legacy verified account. It may or may not be notable)लिखा रहता था, लेकिन अब 1 अप्रैल के बाद लिगेसी ब्लू टिक के साथयह खाता सत्यापित है क्योंकि यह है Twitter Blue का सब्स्क्राइब किया हुआ है या एक लीगेसी सत्यापित खाता है। (This account is verified because it's subscribed to Twitter Blue or is a legacy verified account. Learn more)लिखा हुआ है। एलन मस्क के एक ट्वीट से भी इस बात के संकेत मिल रहे हैं, फिलहाल लिगेसी अकाउंट से ब्लू टिक हटाने के प्लान को स्थगित कर दिया गया है।

    विज्ञापन

    ट्विटर के इस कदम के बाद कहा जा रहा है कि यह एक अप्रैल फूल था और एलन मस्क लिगेसी ब्लू टिक अकाउंट से ब्लू टिक वापस नहीं लेने वाले हैं, हालांकि ट्विटर या एलन मस्क ने इस बदलाव को लेकर अभी तक कुछ नहीं कहा है। इसी बीच न्यूयॉर्क टाइम्स के गोल्ड वेरिफाइड मार्क को हटा दिया है। अकाउंट का चेक मार्क, एलन मस्क की न्यूयॉर्क टाइम्स की आलोचना के बाद खत्म हुआ है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें