सुपरस्टार रजनीकांत की 'काला' के लिए ट्विटर ने लॉन्च किया स्पेशल इमोजी

सुपरस्टार रजनीकांत का फैन माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर भी हो गया है। रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म 'काला' के लिए ट्विटर ने एक खास इमोजी पेश किया है। ट्विटर पर हैशटैग के साथ काला टाइप करने पर आपको स्पेशल इमोजी देखने को मिलेगी। बता दें कि काला फिल्म 7 जून को रिलीज हो रही है।
अगर आप भी ट्विटर पर काला के लिए जारी खास इमोजी को देखना चाहते हैं तो आप #Kaala, #காலா, #కాలా और #कालाकरिकालन हैशटैग के साथ ट्वीट कर सकते हैं। आपको बताते चलें कि यह खास इमोजी 10 जून तक आपको ट्विटर पर मिलेगा।
इस खास इमोजी के लिए वंडरबार फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड और ट्विटर के बीच पार्टनरशिप हुई है। इमोजी के लॉन्चिंग के मौके पर वंडरबार फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के कार्यकारी निर्माता व चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर एस विनोद ने कहा, 'रजनीकांत भारत के सबसे बड़े महानायक हैं और हम इस इमोजी के लॉन्चिंग को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस शानदार इमोजी के लिए हम ट्विटर के आभारी हैं और हमें भरोसा है कि उनके प्रशंसक जरूर इसे पसंद करेंगे।'