बिजनेस के लिए ट्विटर ने जारी किया डायरेक्ट मैसेज कार्ड

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Thu, 25 May 2017 12:44 PM IST
विज्ञापन
Twitter Launches Direct Message Card for Businesses
Twitter

    माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने बिजनेसमैन के लिए नया मैसेज कार्ड जारी किया है। इस फीचर की मदद से बिजनेस को प्रमोट करने में मदद मिलेगी। इस नए फीचर से ट्विटर अपने यूजर्स को नया अनुभव देना चाहता है। इस फीचर की मदद से ट्वीट को प्रमोट ऑर्गेनिक शेयर करने में मदद मिलेगी।

    बिजनेस डेवलपमेंट ट्विटर एशिया पेसिफिक के सीनियर डायरेक्टर अरविंदर गुजराल ने इस फीचर के बारे में बताते हुए कहा कि इसकी मदद से व्यापारी वर्ग को रियल टाइम में ज्यादा से ज्यादा लोगों के पास पहुंचने में मदद मिलेगी। साथ ही ट्वीट पर लोगों की इंगेजमेंट बढ़ेगी।

    विज्ञापन

    क्या है ट्विटर का मैसेज कार्ड फीचर?

    अगर आप ट्विटर यूज करते हैं तो आपको यह कार्ड दिख भी गया होगा। ट्विटर मैसेज कार्ड ट्वीट के ठीक नीचे रिप्लाई, री-ट्वीट और लाइक के बाद है। ट्वीट के नीचे लाइक के बाद ही अब आपको डायरेक्ट मैसेज करने का विकल्प मिल रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें