विवाद : गाजियाबाद पुलिस के नोटिस के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी

संजीव कुमार झा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंजीव कुमार झा
Mon, 28 Jun 2021 04:53 PM IST
सार

गाजियाबाद पुलिस के नोटिस के बाद ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं।

विज्ञापन
Twitter India MD Manish Maheshwari reaches Supreme Court after Ghaziabad Police notice
ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी - फोटो : social media

    विस्तार

    उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी में बुजुर्ग के साथ मारपीट और दाढ़ी काटने का वीडियो वायरल होने के मामले में बड़ी जानकारी सामने आ रही है। दरअसल गाजियाबाद पुलिस के नोटिस के बाद ट्विटर इंडिया के एमडी मनीष माहेश्वरी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं। हालांकि इससे पहले ये कहा जा रहा था कि, ट्विटर के एमडी के खिलाफ मामले को लेकर गाजियाबाद पुलिस सुप्रीम कोर्ट जा सकती है लेकिन उससे पहले अब मनीष ने ही कैविएट फाइल कर दिया है।

    बता दें कि कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए गुरूवार को ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी को अंतरिम राहत दी थी। जिसके बाद ही गाजियाबाद पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट जाने का निर्णय लिया था।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें