गणतंत्र दिवस के रंग में रंगा Twitter, आपने देखा क्या?

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 25 Jan 2018 10:04 AM IST
Twitter India Launched Republic Day special emoji
Twitter India Republic Day emoji

    एक ओर जहां पूरा देश गणतंत्र दिवस की तैयारी में है, वहीं दूसरी ओर माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर भी रिपब्लिक डे के रंग में रंग गया है। ट्विटर इंडिया ने इस खास मौके पर बुधवार को कई नई ईमोजी जारी किए। यहां बड़ी बात यह है कि ये नई ईमोजी अंग्रेजी समेत 9 भारतीय भाषाओं में है। ये ईमोजी 29 जनवरी तक ट्विटर पर दिखेंगे।

    ट्विटर इंडिया ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी है। ट्विटर पर रिपब्लिक डे वाली ईमोजी में इंडिया गेट दिखाई दे रहा है। ट्विटर इंडिया ने इन ईमोजी को जारी करते हुए कहा कि इमोजी इंडिया गेट में उस एकता को प्रतिबिंबित करता है जो इस दिन सार्वजनिक तौर पर देखने को मिलती है।

    वहीं रक्षा मंत्रालय ने भी अपने आधारिक ट्विटर हैंडल से नई इमोजी वाले ट्वीट को ट्वीट किया और कहा कि गणतंत्र दिवस की परेड में देश की सांस्कृतिक विरासत के साथ भारतीय सैन्य बलों और स्वदेशी सुरक्षा उपकरणों का प्रदर्शन होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें