एलन मस्क का ट्विटर: नौकरी से निकाले गए कर्मचारी नहीं चाहते वापसी, मौजूदा लोगों को करना पड़ रहा है 20 घंटे काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 10 Nov 2022 02:44 PM IST
सार

बर्खास्त किए गए कुछ कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें अब ट्विटर के मैनेजमेंट पर भरोसा नहीं है। ट्विटर कभी भी किसी भी फैसले को रद्द कर सकता है, लेकिन इस बीच कर्मचारियों को एक और डर सता रहा है कि री-ज्वाइन करने से मना करने के बाद कंपनी तीन महीने की सैलरी नहीं देगी।

Twitter employees not interested in rejoining current teams now working 20 hours a day
ट्विटर - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने हाल ही में 50 फीसदी से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है, हालांकि इस दौरान कई महत्वपूर्ण कर्मचारियों को भी गलती से नौकरी से निकाल दिया गया। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा हा है कि जिन कर्मचारियों को गलती से निकाला गया है, उन्हें कंपनी वापस बुला रही है लेकिन वे आना नहीं चाहते हैं। सबसे खास बात यह है कि कुछ कर्मचारियों पर री-ज्वाइन करने के लिए दबाव भी बनाया जा रहा है।

    बर्खास्त किए गए कुछ कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें अब ट्विटर के मैनेजमेंट पर भरोसा नहीं है। ट्विटर कभी भी किसी भी फैसले को रद्द कर सकता है, लेकिन इस बीच कर्मचारियों को एक और डर सता रहा है कि री-ज्वाइन करने से मना करने के बाद कंपनी तीन महीने की सैलरी नहीं देगी। बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को अगले 90 दिनों की सैलरी मिलेगी।

    ट्विटर के कई बड़े मैनेजर को काफी काम दिया गया है। एक मैनेजर को कम-से-कम 20 लोगों की टीम दी गई है और कोडिंग करने को भी कहा गया है। एलन मस्क के प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए कई कर्मचारियों को 20-20 घंटे काम करना पड़ रहा है। अभी इसकी भी कोई जानकारी नहीं है कि जो कर्मचारी ओवरटाइम काम कर रहे हैं, उन्हें इसके लिए पैसे मिलेंगे या नहीं।

    लेबलिंग की हो रही टेस्टिंग

    ट्विटर में आधिकारिक तौर पर अब बदलाव शुरू हो गए हैं। अब आधिकारिक हैंडल पर "Official" लेबल लगाया जा रहा है। यहां तक कि ट्विटर के हैंडल पर भी अब इस लेबल को देखा जा सकता है, हालांकि यह लेबल फिलहाल भारत में नहीं दिख रहे हैं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह जैसे बड़े नेताओं के हैंडल पर भी यह लेबल लगा था जिसे अब हटा लिया गया है। एलन मस्क के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में कई सारे बदलाव होंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें