Twitter ला रहा सर्किल फीचर, आपका ट्वीट सिर्फ उन्हें ही दिखेगा जिन्हें आप दिखाना चाहेंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 31 May 2022 10:07 AM IST
सार

Twitter की टेस्टिंग के मुताबिक सर्किल फीचर के आने के बाद इसमें अधिकतम 150 लोगों को जोड़ा जा सकेगा। ट्विटर का यह फीचर काफी हद तक इंस्टाग्राम के क्लोज फ्रेंड्स फीचर्स जैसा ही है।

विज्ञापन
Twitter Circle Rolling Out to More Users all you need to know is here
twitter - फोटो : istock

    विस्तार

    माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। Twitter के इस फीचर का नाम सर्किल है। ट्विटर सर्किल फीचर आने के बाद आप खुद तय कर पाएंगे कि आपका ट्वीट किसे दिखेगा और किसे नहीं। दरअसल ट्विटर का यह फीचर आपको एक ग्रुप या सर्किल बनाने की सुविधा देता है जिसके आपके ट्वीट आपके द्वारा बनाए गए ग्रुप में ही दिखेंगे।

    सर्किल में रख सकेंगे 150 लोगों को

    Twitter की टेस्टिंग के मुताबिक सर्किल फीचर के आने के बाद इसमें अधिकतम 150 लोगों को जोड़ा जा सकेगा। ट्विटर का यह फीचर काफी हद तक इंस्टाग्राम के क्लोज फ्रेंड्स फीचर्स जैसा ही है। सीधे शब्दों में कहें तो आप अपने कुछ खास ट्वीट के लिए फॉलोअर्स तय कर सकेंगे जिसके बाद आपका वह ट्वीट सिर्फ उन्हें ही दिखेगा। ट्विटर का यह फीचर धीरे-धीरे यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है। इस फीचर की खास बात यह है कि सर्किल में शामिल लोग ही किसी ट्वीट पर रिप्लाई कर पाएंगे या फिर लाइक या री-ट्वीट कर पाएंगे।

    विज्ञापन

    ट्विटर सर्किल फीचर का इस्तेमाल कैसे करें

    पहला काम यही है कि अपने ट्विटर अकाउंट को लॉगिन करें। अब प्रोफाइल सेक्शन में जाएं और कंपोज ट्वीट के विकल्प पर क्लिक करें। अब आपको Audience का बटन दिखेगा जिस पर क्लिक करने के बाद न्यू सर्किल का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करके आप सर्किल बना सकते हैं और लोगों को जोड़ सकते हैं। आप सर्किल को एडिट भी कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें