Twitter Blue Tick को लेकर मस्क का एलान, पेमेंट नहीं करने पर 20 अप्रैल से हटा दिए जाएंगे ब्लू टिक

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 12 Apr 2023 09:30 AM IST
सार

यदि आप अपने अकाउंट पर ब्लू चेकमार्क यानी नीले टिक को बनाए रखना चाहते हैं तो आपको Twitter Blue Tick के लिए भुगतान करना होगा। इससे पहले एक अप्रैल से फ्री वाले ब्लू टिक हटाने की बात कही जा रही थी।

विज्ञापन
Twitter Blue Tick Final date for removing legacy Blue checks is 20 april says elon musk
ट्विटर और एलन मस्क - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने ट्विटर ब्लू टिक को लेकर एक बार फिर नया एलान कर दिया है। मस्क ने अपने ट्वीट में जानकारी देते हुए कहा कि लेगेसी ब्लू चेकमार्क हटाए जाने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल है। यानी इस दिन के बाद फ्री वाले सभी ब्लू टिक को हटा दिया जाएगा। और यदि आप अपने अकाउंट पर ब्लू चेकमार्क यानी नीले टिक को बनाए रखना चाहते हैं तो आपको इसके लिए भुगतान करना होगा। इससे पहले एक अप्रैल से फ्री वाले ब्लू टिक हटाने की बात कही जा रही थी।

    20 अप्रैल से फ्री वाले ब्लू टिक हटाने की घोषणा कंपनी के नए मालिक एलन मस्क ने खुद की है। मस्क ने ट्वीट करके वैरिफाइड ट्विटर अकाउंट के लिए ब्लू टिक की लिमिट तय की है। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट किया, "लेगेसी ब्लू चेकमार्क हटाए जाने की आखिरी तारीख 4/20 है।" यानी आपको अपने ट्विटर अकाउंट पर ब्लू टिक बरकरार रखना है तो आपको इसके लिए कीमत देनी ही होगी।

    विज्ञापन

    इससे पहले 1 अप्रैल से लिगेसी चेकमार्क हटाने की तारीख तय की गई थी। ट्विटर वेरिफाइड के ऑफिशियल अकाउंट से यह ट्वीट किया गया था, जिसमें कहा गया था कि, "1 अप्रैल को हम अपने लीगेसी सत्यापित प्रोग्राम को समाप्त करना और लीगेसी सत्यापित चेकमार्क को वापस लेना प्रारंभ करेंगे। ट्विटर पर अपना ब्लू चेकमार्क रखने के लिए लोग ट्विटर ब्लू के लिए साइन अप कर सकते हैं।" एलन मस्क के इस फैसले से यूजर्स काफी नाराज थे और ट्विटर पर ही ट्विटर के खिलाफ मीम्स शेयर कर रहे थे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें