Twitter Ban: ट्विटर ने 54 हजार से ज्यादा भारतीय अकाउंट्स किए बैन, मस्क के आते ही हो रहे कई बड़े बदलाव

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 02 Nov 2022 01:06 PM IST
सार

इन अकाउंट्स से बाल यौन शोषण, नग्नता और इससे जुड़े कंटेंट को फैलाया जा रहा था। वहीं इनमें से 1982 अकाउंट को आतंकवाद संबंधी जानकारी फैलाने के लिए बैन किया गया है।

विज्ञापन
Twitter Banned Over 54000 indian Accounts elon musk takeover twitter
Twitter - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को एलन मस्क ने खरीद लिया है। इसके बाद से ही ट्विटर पर कई तरह के बदलाव देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर दो नए फीचर्स को रोलआउट किया है। अब ट्विटर पर करीब 54 हजार भारतीय अकाउंट को बैन कर दिया है। कंपनी ने अपनी मंथली रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। इन अकाउंट को 26 अगस्त से 25 सितंबर के बीच बंद किया गया है।

    दरअसल, इन अकाउंट्स से बाल यौन शोषण, नग्नता और इससे जुड़े कंटेंट को फैलाया जा रहा था। वहीं इनमें से 1982 अकाउंट को आतंकवाद संबंधी जानकारी फैलाने के लिए बैन किया गया है। बता दें कि नए आईटी नियम 2021 के तहत भारत में प्रमुख डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, जिनके पांच मिलियन (50 लाख) से अधिक यूजर्स हैं, उन्हें मासिक अनुपालन रिपोर्ट (Monthly Compliance Report) पब्लिश करनी होती है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Twitter Blue Tick: विवेक अग्निहोत्री ने कहा- दिल्ली में वोट के बदले ब्लू टिक भी दिया जा सकता है

    ट्विटर ने अपने मासिक अनुपालन रिपोर्ट में बताया कि प्लेटफॉर्म पर भारतीय यूजर्स से 157 शिकायतें मिली थी। ग्रीवांस मैकेनिज्म के तहत मिली इन शिकायतों से करीब 129 URL पर कार्रवाई की गई है। ट्विटर ने बताया कि उन्हें 43 ग्रीवांस प्रोसेस करने के लिए मिले, जो ट्विटर अकाउंट सस्पेंशन की मांग कर रहे हैं। कंपनी ने बताया कि इन सभी शिकायतों को सुरक्षा लिया गया है और इसका जरूरी रिस्पांस यूजर्स को भेज दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: आत्मनिर्भर भारत: 45,000 महिलाओं को नौकरी देगा टाटा ग्रुप, बनेंगे iPhone के पार्ट्स

    हर महीने बंद होते हैं लाखों अकाउंट

    नए आईटी नियम 2021 के तहत भारत में प्रमुख डिजिटल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लाखों फेक और इसी तरह के अकाउंट को बंद किया जाता है। हाल ही में व्हाट्सएप पर भी करीब 26.85 लाख से अधिक अकाउंट्स पर रोक लगाई गई है। बता दें कि कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अकाउंट पर प्रतिबंध तभी लगाता है जब यूजर नियमों और शर्तों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है। इसमें स्पैम और बॉट अकाउंट भी शामिल हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें