परेशानी: ट्विटर में फिर से आने लगी दिक्कतें, टाइमलाइन नहीं हो रही अपडेट
डाउनडिटेक्टर के मुताबिक 74 फीसदी यूजर्स ने वेबसाइट को लेकर शिकायत की है, जबकि 13 फीसदी लोगों को सर्वर कनेक्शन की दिक्कत हो रही है और 13 फीसदी यूजर्स ट्विटर एप इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं।

विस्तार
माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर और ट्वीटडेक एक साथ ठप पड़ गए हैं। भारत समेत दुनिया के कई देशों में ट्विटर डाउन हुआ है। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक शुक्रवार की शाम से ही ट्विटर में लोगों को दिक्कते आ रही हैं। डाउनडिटेक्टर के मुताबिक 74 फीसदी यूजर्स ने वेबसाइट को लेकर शिकायत की है, जबकि 13 फीसदी लोगों को सर्वर कनेक्शन की दिक्कत हो रही है और 13 फीसदी यूजर्स ट्विटर एप इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। मोबाइल एप के यूजर्स की ना प्रोफाइल खुल रही है और ना ही यूजर्स फीड देख पा रहे हैं। यही हालत ट्विटर वेब और ट्वीटडेक की भी है। ट्वीटडेक के साथSorry, something went wrong. Please try again laterका मैसेज मिल रहा है। कुछ यूजर्स की फीड काफी समय में लोड हो रही है, हालांकि किसी ट्वीट पर क्लिक करने पर कुछ नहीं ओपन हो रहा है। ट्विटर वेब पर ट्रेंडिंग टॉपिक्स दिख रहे हैं, लेकिन क्लिक करने के बाद काफी देर तक कोई रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा।
अपडेट-
भारतीय समयानुसार दोपहर 1.43 बजे से लोगों यूजर्स को फिर से ट्विटर में दिक्कतें आने लगी हैं। कई लोगों का कहना है कि उनकी टाइमलाइन अपडेट नहीं हो रही है। डाउनडिटेक्टर पर फिर से लोगों ने शिकायतें करनी शुरू कर दी है। अभी तक करीब 250 लोगों ने शिकायते की हैं। अधिकतर लोगों को वेबसाइट के साथ दिक्कत हो रही है। कुछ लोगों को सर्वर की भी समस्या हो रही है।
अपडेट-
भारतीय समयानुसार सुबह 9.50 मिनट पर ट्विटर और ट्वीटडेक की सेवाएं बहाल हो गई हैं।
