Twitter ने टिप के लिए Paytm का विकल्प दिया, ऐसे करें अपनी प्रोफाइल की सेटिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 16 Feb 2022 04:47 PM IST
सार

यदि आप भी किसी को ट्विटर पर टिप देना चाहते हैं तो उसके अकाउंट के साथ दिख रहे टिप बटन पर क्लिक करके आप टिप दे सकते हैं, हालांकि टिप बटन के लिए सेटिंग करनी होती है। यह डिफॉल्ट रूप से नहीं दिखता है।

विज्ञापन
Twitter Adds Paytm Integration for Person to Person Tips Feature
Twitter tips paytm - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Twitter के यूजर्स अब Paytm के जरिए टिप ले और टिप दे सकेंगे। ट्विटर ने पिछले साल टिप फीचर को लॉन्च किया था। इस फीचर के जरिए कोई कंटेंट क्रिएटर्स किसी यूजर्स से टिप ले सकता है। ट्विटर का टिप फीचर उसके मोनेटाइजेशन का ही एक हिस्सा है।

    इससे पहले ट्विटर टिप में Razorpay और बिट्क्वाइन का सपोर्ट था। यदि आप भी किसी को ट्विटर पर टिप देना चाहते हैं तो उसके अकाउंट के साथ दिख रहे टिप बटन पर क्लिक करके आप टिप दे सकते हैं, हालांकि टिप बटन के लिए सेटिंग करनी होती है। यह डिफॉल्ट रूप से नहीं दिखता है।

    विज्ञापन

    पेटीएम के सपोर्ट को लेकर Twitter ने कहा है कि वह पेमेंट से संबंधित कोई डाटा स्टोर नहीं करेगा। पेटीएम का सपोर्ट होने की वजह से आप UPI, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेटबैंकिंग आदि के जरिए टिप दे सकेंगे। ट्विटर के टिप फीचर का इस्तेमाल 18 साल से अधिक उम्र के यूजर्स कर सकेंगे। ट्विटर का टिप फीचर हिंदीं, गुजराती, बंगाली, कन्नड़, मराठी और तमिल में मौजूद है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अपनी प्रोफाइल में कैसे एड करें टिप का बटन?

    अपने आईओएस या एंड्रॉयड फोन में ट्विटर एप को ओपन करें।अब प्रोफाइल सेटिंग में जाएं और एडिट प्रोफाइल पर क्लिक करें।एडिट प्रोफाइल पर क्लिक करने के बाद टिप (Tips) पर क्लिक करें।अब पेमेंट के विकल्प की सेटिंग करें और पेटीएम आदि का चयन करें।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें